एक्सप्लोरर

बिग बॉस मेरे लिए बेहद आसान होता : सलमान खान

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की शूटिंग इस बार लोनावला में नहीं बल्कि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में होगी।

मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 13 जल्द ही शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये 29 सितंबर से शुरू होगा लेकिन मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। हर बार की तरह इस बार भी इस सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की शूटिंग इस बार लोनावला में नहीं बल्कि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में होगी। आने-जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और खर्च में कटौती के मद्देनजर किया गया है, हालांकि इस बदलाव से शो के मेजबान सुपरस्टार सलमान खान बहुत खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सलमान खान ने कहा कि, आजकल टाइम को मैनेज करना बहुत ही मुश्किल है। ट्रैवल कम होना भी बेहद जरूरी है। यहां से लोनावला पहुंचने में कुछ नहीं तो एक घंटा पंद्रह मिनट से दो घंटे के बीच का वक्त लगता है। ट्रैफिक में गैलेक्सी से फिल्म सिटी पहुंचने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है, कभी-कभार तो और भी ज्यादा लगता है। सीजन 13 के लिए शो के फॉर्मेट के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि इस बार शो में कोई आम व्यक्ति नहीं होगा।

सलमान ने कहा, "आम इंसान और सेलेब्रिटी को लेकर मुझे नहीं लगता है कि इनके बीच में ज्यादा कुछ भिन्नता है। ये बस बात की बात है। हर कोई आम और खास है। जब वह घर में घुस जाते हैं और आप उन्हें टीवी पर देखते हैं तो वह सेलेब्रिटी बन जाते हैं।" इस बार के प्रतियोगियों के बारे में और ज्यादा बात करते हुए शो के सुपरस्टार होस्ट ने कहा, "इस बार मेरे ख्याल से शो में सभी सेलेब्रिटीज को प्रतिभागी के तौर पर लिया गया है जो या तो टेलीविजन या और विभिन्न क्षेत्रों में एक बड़ा चेहरा है, इस वजह से इस बार शो में तरह-तरह के लोगों का एक खास मिश्रण होगा।"

बिग बॉस 13' में दर्शकों के लिए क्या नया है?

इसके जवाब में सलमान ने कहा, "एक ही महीने में उनका फिनाले होगा। इसलिए चार हफ्तों के भीतर ही आप फिनाले के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और इसके दो हफ्ते के बाद इसमें कई सारे ट्विस्ट और टर्न हैं और फिर मेन फिनाले का समय आता है।" सलमान ने कहा कि सजा देने और जेल का कॉन्सेप्ट वही रहेगा। सलमान कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget