Bigg Boss 13: घरवालों के लिए आना वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट, बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ
बिग बॉस में हर दिन के ट्विस्ट आना आम बात हो गई है लेकिन अब जो ट्विस्ट आना वाला है ऐसा बिग बॉस के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा।

'बिग बॉस 13' के घर में हर दिन कुछ न कुछ ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। बिग बॉस के हर सीजन में यूं तो कई लोग वाइल्ड कार्ड एंट्री करते हैं। आपने अब तक जितने भी ट्विस्ट देखे होंगे अब उन सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, लेकिन अब जो ट्विस्ट आना वाला है ऐसा 'बिग बॉस' के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा।
सूत्रों के अनुसार, बिग बॉस हाउस में रहने के लिए कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य और उनके दोस्त आने वाले हैं। आपको बता दें, ये ट्विस्ट 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच देखने को मिलेगा। आजतक ऐसा नहीं हुआ जब कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनके साथ रहने आएं। अगर ऐसा होता है तो ये न सिर्फ इस सीजन के लिए बल्कि बिग बॉस के इतिहास का सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा।
पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 13' में काफी इमोशनल सीन देखने को मिले और साथ ही हर कंटेस्टेंट्सके लिए भी काफी इमोशनल हफ्ता रहा। शो में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घरवाले आए, लेकिन सिर्फ कुछ देर के लिए। हर कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य ने हर कंटेस्टेंट को समझाया कि कौन घर में उनका सगा है और नहीं, लेकिन दिलचस्प तो बात तो ये होगी की घरवाले कैसे साथ रह कर अपनी गेम को खेलते है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























