एक्सप्लोरर

बिग बी सेल्फिश एक्टर नहीं हैं : आयुष्मान

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उनके सह-कलाकार अमिताभ बच्चन एक स्वार्थी अभिनेता नहीं हैं।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उनके सह-कलाकार अमिताभ बच्चन एक स्वार्थी अभिनेता नहीं हैं, बल्कि बेहद सहयोगी हैं। आयुष्मान का मानना है कि बिग बी में एक बच्चा आज भी जीवित है, जो उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाता है। अमिताभ संग अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए आयुष्मान ने बताया, "मेरी यह धारणा थी कि एक इंसान के तौर पर वह बेहद गंभीर मिजाज के होंगे, लेकिन उनमें मौजूद बच्चों जैसी आदतें उन्हें उनके अन्य समकालीन अभिनेताओं से अलग करती है। वह जोश व उत्साह से परिपूर्ण हैं। उनमें उनका बचपन आज भी जिंदा है, जो उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाता है।" वह आगे कहते हैं, "मैंने यह भी सोचा था कि वह सेट पर बेहद सख्त होंगे, लेकिन इसके विपरीत वह बेहद चुलबुले स्वभाव के, खूब बातचीत करने वाले और बेहद सहयोगी रहे। मुझे लगा था कि वह केवल अपनी ही लाइनों में तल्लीन होंगे, लेकिन उन्हें उनके सह-कलाकारों की भी फिक्र रहती है।" आयुष्मान ने कहा कि बिग बी ने उन्हें उनकी लाइनें सुधारने में मदद कीं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए वाकई में आंखें खोल देने वाला रहा। मुझे याद है कि जब मैं स्क्रिप्ट में अपनी लाइनें मार्क कर रहा था, तो उन्होंने मुझसे बोला कि तुम अपनी ही लाइनें क्यों मार्क कर रहे हो, तुम्हें मेरी लाइनें भी मार्क करनी चाहिए।

इससे यह साबित होता है कि वह समग्रता में यकीन रखते हैं, वह एक स्वार्थी अभिनेता नहीं है, वह बेहद सहयोगी हैं।" 'गुलाबो सिताबो' को रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने के लिए तैयार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget