एक्सप्लोरर

BHU में ऑनलाइन ही चलेगी क्लास, परीक्षाएं भी होंगी ऑनलाइन, जानें क्या हैं गाइडलाइंस

बीएचयू में ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ही सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएंगी. सेमेस्टर परीक्षाएं ओबीई मोड में आयोजित होंगी.

वाराणसी. बनारस हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) ने ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने का फैसला किया है. इसके अलावा अब सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही कराई जाएंगी. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बीएचयू प्रशासन ने ये फैसला लिया है. कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) की तर्ज पर ही छात्र परीक्षाएं देंगे. बता दें कि 22 मार्च को बीएचयू ने अगले आदेश तक सभी ऑफलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया था. बीएचयू अस्पताल और हॉस्टल में कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने था कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते में स्थिति की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा.

ओबीई तर्ज पर ही होंगी परीक्षाएं बीएचयू ने अपने आदेश में कहा, "ओबीई की तर्ज पर ही सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी. ओबीई मोड में परीक्षा का पैटर्न और परीक्षाओं की अन्य स्थित समान रहेगी. रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. सभी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं, ऐसे में परीक्षाओं को भी ऑनलाइन ओबीई मोड पर कराने का फैसला लिया गया है."

इसके साथ ही बीएचयू ने छात्रों को हॉस्टल खाली कर घर जाने को भी कहा है. बीएचयू ने कहा, "यह छात्रों के हित में होगा कि वे अपनी किताबें और अध्ययन सामग्री लेकर अपने घर जाएं."

अभिभावकों के नाम बीएचयू का संदेश अभिभावकों को संबोधित करते हुए आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में "सीमित संसाधनों" के कारण कोरोना संक्रमण फैलने पर छात्रों की उचित देखभाल संभव नहीं होगी. विश्वविद्यालय के कार्यालय, विभाग कार्यक्रम के अनुसार कार्य करेंगे. फैकल्टी सदस्य को हमेशा की तरह अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए कहा गया है. बीएचयू ने आगे कहा कि कैंपस में समय-समय पर कोविड की स्थिति का रिव्यू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Ramadan 2021: मौलाना खालिद रशीद की अपील, मस्जिदों में करें कोरोना नियमों का पालन, 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा ना हो

Night Curfew in Lucknow: कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस सख्त, देर रात सड़कों पर उतरे अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget