एक्सप्लोरर

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण ने लिखी मायावती को चिट्ठी, कहा मतभेद भुला कर एक मंच पर आएं साथ

भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण ने बसपा सुप्रीमो को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि देश को मौजूदा हालात सही नहीं है। अपील करते हुये चंद्रशेखर ने लिखा कि हमे मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना चाहिये

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए रावण ने देश के मौजूदा हालात को लेकर जहां चिंता व्यक्त की है, तो वहीं उसने मायावती से यह अपील भी की है कि इस माहौल से देश को निकालने के लिए यह जरूरी है कि सभी मतभेद भुला कर एक साथ एक मंच पर आया जाए।

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने मायावती को जो 4 पन्नों की चिट्ठी लिखी है उसमें साफ तौर पर लिखा है कि इस वक्त भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है और देश में सांप्रदायिक जातिवादी शक्तियों का बोलबाला बढ़ रहा है। चंद्रशेखर ने चिट्ठी में मायावती को यह भी बताया है कि कैसे बहुजन आंदोलन के सबसे मजबूत गढ़ उत्तर प्रदेश में बीजेपी मजबूत हुई है और 2019 के लोकसभा चुनाव में उसकी दोबारा वापसी हुई है।

चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा है कि बहुजन समाज के लिए यह कठिन दौर है।बीजेपी के शासन में बहुजन समाज पर अत्याचार बढ़ा है। आरक्षण पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस चिट्ठी में चंदशेखर ने उन मुद्दों को उठाया है जो समय-समय पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती खुद उठाती रहती हैं और उन्हीं मुद्दों को लेकर वह केंद्र पर हमले बोलती रहती हैं ।

अपने पत्र में चंद्र शेखर उर्फ रावण ने मायावती से यह भी अपील की है कि देश के इस मौजूदा हालात में हमें सभी मतभेद भुलाकर एक साथ बैठना चाहिए और विचार विमर्श करना चाहिए । क्योंकि विचार विमर्श से ही सही रास्ता खुलता है ।भीम आर्मी के संस्थापक ने साफ तौर पर पत्र में लिखा है कि मायावती कांशीराम की कोर टीम की सदस्य रही हैं और उनका अनुभव सबके लिए महत्वपूर्ण है। चंद्रशेखर आजाद और रावण ने यह उम्मीद जताई है कि चर्चा में शामिल होने के लिए मायावती समय जरूर निकालेंगी।

ये चिट्ठी ऐसे वक्त में लिखी गई है जब हाल ही में हुए चुनाव में बीएसपी उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई है और जलालपुर की सीट जो उसके पास थी वह भी गंवा बैठी है फिलहाल अब भीम आर्मी के संस्थापक को मायावती के जवाब का इंतजार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget