एक्सप्लोरर

यूपी में अब लाखों का बेंच घोटाला, भाजपा नेता ने सीएम समेत कमिश्नर व डीएम को भेजा शिकायती पत्र

यूपी के मेरठ में शिक्षा विभाग में बेंच घोटाला सामने आाया है. इसके तहत जिले में न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों के लिये खरादी गई बेंच के लिये ज्यादा भुगतान किया गया. इसकी शिकायत भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से की है.

सहारनपुर. जिले में अधिकारियों के द्वारा रोज नये-नये खेल सामने आ रहे हैं. कई जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों पर योगी सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई किये जाने के बाद भी अधिकारियों के रवैये में कोई सुधार दिखायी नहीं दे रहा है.

नया मामला जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में सामने आया है. भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामपाल सिंह पुंडीर व भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी ने मंडलायुक्त को दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि जिले के सभी न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों ( NPRC) पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लकड़ी की 10-10 बेंच लगायी गयी हैं.

ज्यादा किया गया भुगतान

जिनके लिये न तो कोई निविदा मांगी गईं और न ही कोई टेंडर निकाला गया, बल्कि एक फर्जी कंपनी से मिलीभगत करके 80,000 रुपये प्रति संसाधन केन्द्र भुगतान कर दिया गया है, जबकि यह बेंच बाजार में 20,000 रुपये से ज्यादा की नहीं है.

यहां तक कि जिले को एक ग्राम पंचायत में यही बेंच मात्र 8800 रुपये में प्रति 10 बेंच लगायी गयी है. इस तरह प्रत्येक संसाधन केन्द्र पर कम से कम लगभग 60,000 रुपये का घोटाला अधिकारियों द्वारा किया गया है.

आपको बता दें कि जिले में 100 से ऊपर न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र ( NPRC) हैं. इस तरह उक्त घोटाला करीब 60 लाख रूपये से अधिक का है. भाजपा नेताओं ने कहा कि जिले में पदस्थ अधिकारी प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने उक्त शिकायत के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भी ट्विट कर शिकायत की है.

बीएसए की आरोपों पर सफाई

वहीं, भाजपा नेता के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए सहारनपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं. बीएसए का कहना है कि शायद पुंडीर जी को सही तथ्यों की जानकारी नहीं है. बीएसए का कहना है कि बेंच खरीदने वाली कंपनी स्वतंत्र है. इस मामले की जांच जारी है फिर भी कहीं लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ: ट्यूशन पढ़ने गए 8 साल के बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget