एक्सप्लोरर

बस्ती में जमीन विवाद को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, प्रधान प्रतिनिधि को चप्पलों से पीटा

Basti News: महिलाओं का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर खुराफात कर रहे हैं. इस मामले में रुधौली थाने में शिकायत भी की लेकिन, पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की

यूपी के बस्ती में महिलाओं ने प्रधान की जूते-चप्पलों से पिटाई कर दी. मामला यहां के रुधौली तहसील में समाधान दिवस का है जब ग्राम पंचायत मूड़ाडीहा की महिलाओं ने जमीन विवाद से जुड़े मामले में तहसील प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव की पिटाई कर दी.  

महिलाओं का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर खुराफात कर रहे हैं. वो इस मामले में पहले भी रुधौली थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. उल्टा इनके ही परिजनों को चलान कर दिया गया. 

प्रधान प्रतिनिधि की चप्पलों से पिटाई

दरअसल रुधौली तहसील में आम लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए समाधान दिवस आयोजित किया गया था. ये महिलाएं उच्च अधिकारियों से इसी मामले की शिकायत करने पहुंची थीं, तब प्रधान प्रतिनिधि ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. इससे नाराज महिलाओं ने तहसील परिसर में ही उनकी पिटाई शुरू कर दी. 

इस दौरान मौजूद पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार ऑफिस मे बैठकर मूकदर्शक बने रहे. प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह मामला जमीनी रंजिश का है. महिलाओं द्वारा पिटाई का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. 

जमीन विवाद से जुड़ा मामला
दरअसल ग्राम मुडाडीहा हनुमानगंज में दो लोगों बीच जमीन का विवाद चल रहा है. दोनों पक्षों की ओर से ज़मीन पर कब्जा करने का दावा किया गया है. एक तरफ निषाद परिवार दावेदारी कर रहा है तो दूसरी तरफ प्रधान प्रतिनिधि इसे ग्राम सभा की जमीन बता रहे हैं. 

प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव ने इस मामले में रुधौली थाने में महिलाओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है. वहीं इस मामले के बाद ग्रामीणों में भी खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. 

पुलिस ने महिलाओं पर दर्ज की एफआईआर
मामला गर्माने के बाद उप जिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश, तहसीलदार रवि यादव तहसीलदार नीरज सिंह समेत प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे हनुमानगंज चौकी इंचार्ज सभाजीत मिश्रा सहित पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ पहुंच गए. जिसके बाद ग्राम पंचायत के सामने लोगों की मौजूदगी में पहले तो जमीन की पैमाइश की गई इसके बाद मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने की आदेश दिए हैं.

यूपी पुलिस में इतनी लंबी ‘छुट्टी’! 58 दारोगा, 166 सिपाही लापता, 6 महीने से खोज रहा विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget