एक्सप्लोरर

भारी बारिश से खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू नदी, धरातल पर हकीकत देखने पहुंचे योगी के मंत्री

Basti News: बस्ती जनपद में सरयू नदी के किनारे लगभग 26 किलोमीटर के दायरे में बंधे का निर्माण हुआ है और कुछ जगहों पर भीषण काटन की वजह से बंदे के काटने की नौबत भी आ जाती है.

UP News: पिछले कुछ दिनों से मानसून के बाद लगातार हो रही भारी बारिश से अब नदियां भी अपने उफान पर आ गई हैं. इसको लेकर बस्ती जनपद में बहने वाली सरयू नदी खतरे के निशान से अब कुछ ही सेंटीमीटर नीचे बह रही है. हर साल की तरह इस साल भी बंधे को बचाने के लिए बाढ़ विभाग के अधिकारी अब पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं ताकि किसी भी दशा में बंधे को नुकसान ना हो.

बस्ती जनपद में सरयू नदी के किनारे लगभग 26 किलोमीटर के दायरे में बंधे का निर्माण हुआ है और कुछ जगहों पर भीषण काटन की वजह से बंदे के काटने की नौबत भी आ जाती है. प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए कमजोर हुए बांधों को ठीक करने पर खर्च कर दिया जाता है ऐसे में बरसात के आते ही बंदे को बढ़ाने की कमाई थी तेज हो जाती है. आम जनता को किसी तरह त्रासदी से बचने के लिए योगी के मिनिस्टर खुद ग्राउंड जीरो पर फीता लेकर बंदे की नापी करते हुए नजर आ रहे हैं.

आज योगी सरकार में जल शक्ति और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाचन निरीक्षण करने के लिए सीधा बस्ती जनपद के सरयू तट पर बने बंधे पर पहुंच गए. आनन फानन में सूचना मिलने के बाद बाद विभाग के अफसर भी मंत्री जी के आवभगत में पहुंचे. बंधे का निरीक्षण करने के दौरान जल शक्ति और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद ही हाथ में फीता लेकर बंधे की नपाई करने लगे. यह दक्ष अफसरों के हाथ पांव फूल गए, मगर थोड़ी सी फटकार के बाद सब कुछ आल इज वेल देखकर बाढ़ विभाग के अधिकारियों की जान में जाना आई.

कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ विभाग के अधिशाषी अधिकारी और अधीक्षण अभियंता को साफ तौर पर निर्देश दिया कि बंधे को जरा भी नुकसान नहीं होना चाहिए और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर हर वक्त संवेदनशील बांधो की निगरानी होती रहे. बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को कोई परेशानी न हो और उन्हें हर संभव मदद मिले.

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री द्वारा जनपद बस्ती में बाढ़ के पूर्व तैयारियों के क्रम में तहसील हरैया के अन्तर्गत घाघरा नदी के बांये तट पर निर्मित अतिसंवेदनशील लोलपुर विकमजोत तटबन्ध पर बाढ़ सुरक्षात्मक कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया. मंत्री के साथ स्थानीय विधायक विधान सभा क्षेत्र हरैया अजय सिंह भी मौजूद रहे. निरीक्षण के समय जल शक्ति मंत्री द्वारा देखा गया कि जनपद बस्ती के तहसील हरैया में घाघरा (सरयू) नदी के बायें तट पर निर्मित लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध की सुरक्षा के लिए किमी 0.950 पर 01 अदद स्पर के निर्माण कार्य की परियोजना का प्रस्तावित कार्य लगभग पूर्ण है.

इसके अलावा बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियता द्वारा अवगत कराया है कि बाढ़ काल के दौरान लगातार गेज का मापन किया जाता है ताकि बंधे की ताजा स्थिति पता लगती रहे. बाढ़ की वर्तमान स्थिति से रोजाना जनप्रतिनिधियों, जिला-प्रशासन और बाढ़ सुरक्षा समितियों को बाढ़/जलस्तर की सूचना दी जाती है. इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा निर्देश दिये गए कि जलस्तर की सूचना बाढ़ सुरक्षा समितियों को सूचित करते हुए उनसे लगातार सम्पर्क बनाये रखा जाए. जिससे बाढ़ प्रबन्धन ठीक प्रकार से हो सके. उक्त के अतिरिक्त मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त रिजर्व स्टॉक रखा जाये और बाढ़ की स्थिति में तत्परता से तटबन्धों को सुरक्षित रखा जाये.

शामली में कपड़े सिलने को लेकर विवाद, दर्जी ने भाई के साथ मिलकर कैंची घोंपकर की युवक की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget