एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में टीचर के सामने दो बच्चों में लड़ाई, एक ने दूसरे को मारी पेंसिल, चली गई आंखों में रोशनी

Basti News: यूपी में बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए बच्चों के बीच आपस में लड़ाई हुई, जिससे एक बच्चे की आंख में पेंसिल की नोक लग गई. इससे बच्चे की आंख की रोशनी चली गई.

Basti School News: उत्तर प्रदेश (UP) के बस्ती में शिक्षा के मंदिर में अपना भविष्य सुधारने के लिए गए नौनिहाल के जीवन में एक छोटी से चूक ने ताउम्र भर का अंधेरा ला दिया. शिक्षक के सामने दो बच्चे झगड़ते रहें और एक ने दूसरे की आंख में पेंसिल की नोक मार दी. इस वजह से एक बच्चे के आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और विद्यालय के प्रधानाचार्य इलाज के नाम पर कुछ रुपये पीड़ित बच्चे के परिवार को देकर अपना पल्ला झाड़ लिया. अब सवाल यह खड़ा होता है कि जिस बच्चे के जीवन में शिक्षकों को उजाला लाना था वही इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकते हैं, जिसका खामियाजा बच्चे को अपने आंख की रोशनी खोकर उठाना पड़ रहा.

पीड़ित बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसको देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है. बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए बच्चों के बीच आपस में लड़ाई हुई, जिससे एक बच्चे की आंख में पेंसिल की नोक लग गई. इससे बच्चे की आंख की रोशनी चली गई. बच्चे की हालत को देखते हुए विद्यालय के टीचर ने आनन-फानन में उसके माता-पिता को बुलाया. अपने बच्चे की हालत देखते हुए माता-पिता रोते हुए उसे अस्पताल लेकर गए. अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है.

बच्चे के माता-पिता ने की एसपी से शिकायत

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बताया गया कि बच्चे की एक आंख खराब हो गई है, जिससे वह अब कभी देख नहीं सकता. दो बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक की आंख में पेंसिल की नोक इस कदर लग गई थी कि डॉक्टर अथक प्रयास के बाद भी उसकी आंखों की रोशनी नहीं बचा पाए. परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत की है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. बेटे को इंसाफ दिलाने की आस में परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं. आज बच्चे के माता-पिता ने एसपी से मिलकर शिकायत की है. इस पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी.

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने क्या कहा?

इस पूरी घटना को लेकर एक बात तो साफ है कि प्राइमरी स्कूल में बच्चों का भविष्य और जीवन दोनों संकट में है क्योंकि स्कूल के जिम्मेदार शिक्षक बेहद लापरवाह है. प्राथमिक विद्यालय देवी पहाड़ में कक्षा चार के बच्चे की आंख की रोशनी जाने की यह घटना बेहद ही चौंकाने वाली है क्योंकि दो बच्चे स्कूल के अंदर इस कदर लड़ते रहे कि एक की आंख चली गई और शिक्षक को भनक तक नहीं लग पाई. इससे यह साफ होता है कि प्राइमरी स्कूलों में किस तरीके से यह शिक्षक खिलवाड़ कर रहे हैं. वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे, उस दौरान वह बाथरूम में थे. बच्चे की जितने भी मदद हो सकती है उनकी ओर से की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget