एक्सप्लोरर

बस्ती में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, दबंगों ने दौड़ाकर सिपाही को पीटा, केस दर्ज

Basti News: बस्ती में विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 के सिपाही पर दबंगों ने हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की. सिपाही ने पास के घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में डायल 112 पर तैनात सिपाही पर दबंगों ने हमला कर दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. जिसके बाद सिपाही को पड़ोस के घर में छुपकर अपनी जान बचानी पड़ी. ये हमला उस वक्त हुआ जब एक विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकमा गांव में पहुंची थी. इस घटना ने एक बार फिर से यूपी की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है. 

खबर के मुताबिक डायल 112 की टीम विवाद की सूचना मिलने के बाद थाना मुंडेरवा क्षेत्र के एकमा गांव में पहुंची थी. पुलिस ने जब मामले को संभालने की कोशिश की तभी गांव के कुछ दबंगों ने मिलकर एक सिपाही पर हमला दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने सिपाही को इतनी बुरी तरह मारा कि उसे पास के घर में भागकर शरण लेनी पड़ी, तब कहीं जाकर उसकी जान बची. 

आरोपी दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं जैसे सरकारी कर्मचारी पर हमला (353) और सरकारी कार्य में बाधा (186) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फ़रार है. पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं. आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि संदेश जा सके कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. 

रुदौली सर्किल की डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने सूचना मिलते ही मौके का जायजा लिया और घायल पुलिस कर्मियों से बात कर घटना की जानकारी ली. डीएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम एक सूचना पर पहुंची थी जहां कुछ लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया, इस घटना में दो सिपाही को हल्की चोट आई है. प्रकरण का संज्ञान लेकर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

इस तरह की घटनाओं ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों के पास पर्याप्त संसाधन, उचित प्रशिक्षण और त्वरित बैकअप की व्यवस्था होना जरूरी है. अगर पुलिसकर्मी ही असुरक्षित महसूस करेंगे, तो वे आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर पाएंगे? यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक वेक-अप कॉल है. यदि पुलिस खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती है, तो आम जनता की सुरक्षा का प्रश्न और भी गंभीर हो जाता है.

हापुड़ में पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया कमाल... एक साथ दोनों पहनेंगे यूपी पुलिस की वर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget