एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती के 77 साल पुराने इस इंटर कॉलेज बदलेगी तस्वीर, छात्रों ने उठाया बीड़ा

UP News: बस्ती के खैर इंटर कॉलेज की दिशा और दशा को बदलने के लिए इसके होनहार पूर्व छात्र एक सेमिनार में इकट्ठा हुए. कॉलेज की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला.

Basti News: देश की आजादी से पहले सन 1946 में उत्तर प्रदेश के बस्ती में खैर इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी, जिससे छात्रों में यह उम्मीद जगी थी कि शिक्षा के लिए बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा और ऐसा हुआ भी. साल 2010 तक बस्ती जिले के टॉप मोस्ट कॉलेज में शामिल खैर इंटर कॉलेज का सितारा दिन-ब-दिन नीचे गिरता रहा. आज कभी एडमिशन के लिए मारामारी और लंबी लाइन झेलने का गवाह खैर इंटर कॉलेज अपनी बदहाली पर आंसू पर बहा रहा है.

पूर्व में कॉलेज की दिशा और दशा को बदलने के लिए इसके होनहार पूर्व छात्र एक सेमिनार में इकट्ठा हुए, जिसमें इस विषय पर चर्चा हुई कि आखिर कैसे इसने अपनी साख को खो दिया है और कैसे उसकी पुरानी हैसियत को वापस लौटाया जा सकता है. इसके लिए खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक और पुरातन छात्र ने मिलकर एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस कॉलेज के होनहार पूर्व छात्र देश-विदेश में रहने वाले पहल कर रहे हैं. अब ये संगठन कॉलेज के विकास के लिए नया आयाम लिखना शुरू कर दिया है.

सन 1946 में स्थापित हुआ था कॉलेज
ओल्ड वॉयज एसोशियेशन की प्रेरणा से कॉलेज की स्थापना के 77 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज के गौरव और भव्यता के प्रतीक भव्य प्रवेश द्वार का बस्ती मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह ने किया. इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डाक्टर ओम प्रकाश मिश्र की भी उपस्थिति थी. इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह के अवसर पर हिस्सा लेते हुए ख़ैर कॉलेज के शैक्षिक उन्नयन एवं विकास के रोड मैप पर पूर्व छात्रों ने संवाद किया. 

इस अवसर पर आयुक्त ने बेहतर पठन पाठन के माहौल के सृजन पर ज़ोर देते हुए कॉलेज की बेहतरी के लिये प्रयास करने पर ज़ोर दिया. ओल्ड बॉयज एसोशियेशन के ख़ुद के प्रयासों से उन्नत कक्षाओं और लैब का मुआयना कर उन्होंने एसोशियेशन के कार्यों की भी सराहना की. एसोशियेशन की तरफ़ से संस्थापक कन्वेनर दुर्गादत्त पाण्डेय ने पूर्व छात्रों द्वारा फंड जुटाकर कॉलेज की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला.

सेमिनार में इनकी रही मौजूदगी
प्रबंधक हमीदुल्लाह ख़ान ने बताया कि ओल्ड बॉयज एसोशियेशन के प्रयासों से अप्रैल से कॉलेज में कक्षा आठ तक अंग्रेज़ी माध्यम से योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर उन्नत स्टैंडर्ड मानक के अनुसार प्रवेश परीक्षा के ज़रिए प्रवेश प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा.  इस अवसर पर प्रधानाचार्य फ़ैज़ आलम अंसारी, ओल्ड बॉयज एसोशियेशन के को कन्वेनर ऋषि तिवारी, महासचिव अकबर अली, संयुक्त मंत्री पवन शुक्ला, जियाउर्रहमान, परवेज़ अख़्तर ख़ान, शेख़ सलाउद्दीन, रुपेश श्रीवास्तव, असद रज़ा, उपस्थित थे.

ये  भी पढ़ें: Ram Mandir News: बुंदेलखंड क्षेत्र में BJP की अनोखी पहल से, राम भक्त मुफ्त में करेंगे रामलला के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 50 परिवार फंसे
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 50 परिवार फंसे
लखनऊ KGMU में नॉनवेज बैन पर मचा सियासी घमासान, सपा-बीजेपी में तेज हुई जुबानी जंग
लखनऊ KGMU में नॉनवेज बैन पर मचा सियासी घमासान, सपा-बीजेपी में तेज हुई जुबानी जंग
Hapur News: हापुड़ पुलिस पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप, युवक की मौत पर ASP का एक्शन
हापुड़ पुलिस पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप, युवक की मौत पर ASP का एक्शन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget