एक्सप्लोरर

MLC Election 2022: बस्ती में BJP के लिए चुनौती बना एमएलसी का चुनाव, सांसद हरीश द्विवेदी ने संभाला मोर्चा, सपा पर कही ये बात

Basti: इस बार बस्ती मंडल में बीजेपी के लिए एमएलसी का चुनाव अब किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा. बस्ती जनपद की पांच सीट में से चार पर सपा के विधायक चुने गए हैं.

UP MLC Election 2022: इस बार बस्ती (Basti) मंडल में बीजेपी (BJP) के लिए एमएलसी का चुनाव (MLC Election) अब किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा. बस्ती जनपद की पांच सीट में से चार पर सपा के विधायक चुने गए हैं. वहीं महज एक सीट पर बीजेपी (BJP) के अजय सिंह हरैया (Harraiya) विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. माना जा रहा है कि चार विधायक बीजेपी पर भारी पड़ सकते हैं. 

वोटरों को लुभाने में कहीं बीजेपी पीछे न रह जाए तो बुधवार को बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी और राष्ट्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाया. वोटरों को ये भरोसा दिलाया कि बीजेपी की सरकार में विकास के तमाम काम हो रहे इसलिए बीजेपी के उम्मीदवार को जिताना जनता के हित में होगा. 

क्या बोले सांसद
सांसद हरीश द्विवेदी ने एमएलसी चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने वाले लगभग 6,400 मतदाताओं से अपील किया कि प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार है. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं. गरीबों के लिए जनहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं. अपराध मुक्त प्रदेश बन रहा है, इसलिए बीजेपी के घोषित किए गए एमएलसी पद के उम्मीदवार और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश को बस्ती मंडल का नेतृत्व देना विकास को और गति देगा. जो आने वाले सालों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा.

Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर हमला मामले में यूपी ATS की टीमें 7 शहरों में कर रही छापेमारी, 1 दर्जन से ज्यादा संदिग्धों से हुई पूछताछ

सपा पर लगाया आरोपी
सांसद ने कहा कि इससे पहले सपा के जिस नेता को जनता ने एमएलसी बनाया था उन्हें छह साल में एक भी बार जनता के सुख-दुख या विकास के कार्यों में कभी देखा नहीं गया. बस्ती जनपद में एमएलसी ने अपनी निधि से कोई काम नहीं किया. इसलिए ऐसे नेता को वोट देना भी बेमानी होगी. गौरतलब है कि इस बार सपा ने एक बार फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी वर्तमान सपा एमएलसी संतोष यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. सपा सत्ता में नहीं है इसके बावजूद जनपद के चार सपा विधायक जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के तिलिस्म के आगे कहीं बीजेपी के नेता मात न खा जाए. पिछले विधानसभा चुनाव की तरह बस्ती विधान परिषद का चुनाव भी न हार जाए. इसलिए बीजेपी सांसद ने एमएलसी की सीट अपने पाले में करने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे है.

ये भी पढ़ें-

Ballia: न अस्पताल पहुंचाने को एंबुलेंस मिला न शव ले जाने को वाहन, ठेले पर पत्नी को ले गया बुजुर्ग, अब डिप्टी CM ने दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget