एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में खुले में पेशाब करना दरोगा पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर

UP News: बस्ती में एक दरोगा को दिवाल पर पेशाब करना भारी पड़ा है, एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है. वहीं सरदार सेना ने दरोगा को नौकरी से हटाने की मांग की है.

Basti News: बस्ती में एक दरोगा को खुले में पेशाब करना भारी पड़ा है, एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया. दरअसल दरोगा जी जब दीवाल पर हल्का हो रहे थे. तभी किसी ने दरोगा जी की इस करतूत की फोटो खींचकर वायरल कर दिया. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दीवार पर बने संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की फोटो पर पेशाब करने वाले दरोगा को तत्काल पैकोलिया थाने से हटाते हुए पुलिस लाइन में आमद कर दिया गया.

इस मामले को लेकर सरदार सेना के जिला उपाध्यक्ष शहजाद आलम के नेतृत्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि थाना पैकोलिया के बाउन्ड्रीवाल पर देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर का चित्र बना हुआ है. जिस पर देश के रक्षक व प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग सिपाही की वर्दी मे संलग्न चित्र पर पेशाब करता हुआ दिखा. इस घटना से बहुजन समाज के लोग काफी आहत है. दोषी पुलिसकर्मी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उसे सेवा मुक्त करने की मांग की.

मामले को लेकर सक्रिय हुए दलित संगठन
वहीं इस मामले पर दलित संगठन के नेता ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सरदार सेना विधानसभा अध्यक्ष हर्रैया अमरजीत चौधरी को 151 में इसलिए जेल भेज दिया गया क्योकि उन्होंने एक फेसबुक आई डी पर पोस्ट पढ़ा था. हमारे जमीन पर पूर्व सांसद कब्जा करवाने का कार्य कर रहे है. इसी को लेकर के विधानसभा अध्यक्ष ने पोस्ट कर दिया. इस तरह का एक तरफा कार्रवाई सरदार सेना बर्दाश्त नहीं करेगा.

 

दरोगा ने दिवाल पर किया पेशाब
दरोगा ने दिवाल पर किया पेशाब

इसी कड़ी में बस्ती जनपद के बाउण्ड्रीवाल पर से महापुरूषो की फोटो हटाया जाने, महाराणा प्रताप तिराहे से जिलाधिकारी आवास के आगे तक की सडकों को गड्डा मुक्त किये जाने, विकास भवन लोहिया काम्प्लेक्स के अन्दर गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है और शौचालय न होने के कारण खुले मे लोग पेशाब करने का काम करते है यहां साफ सफाई की व्यवस्था कराने अन्य मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, सुनील पटेल, शिवशंकर चौधरी ‘शाका’, राजकुमार पटेल, अजय यादव, अखिलेश प्रजापति, अशोक चौधरी, विवेक चौधरी, विजय पटेल, रामवृक्ष गौतम, अभिषेक मौर्य, सुनील राजभर, अनिल गौतम, आरिफ अंसारी आदि शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: UP Flood: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गई थी 194 लोग, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget