एक्सप्लोरर

UP Police Exam: यूपी पुलिस की परीक्षा में महिला अभ्यर्थी को नकल करा रहा था निरीक्षक, SDM ने पकड़ा रंगे हाथ

Basti News: बस्ती में कछ निरीक्षक लल्लन प्रसाद चौधरी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है. निरीक्षक पर महिला अभ्यर्थी को नकल कराने का आरोप है. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है.

UP Police Constable Bharti Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन बस्ती में निरीक्षक पकड़ा गया है. उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. एसडीएम गुलाबचंद की सतर्कता से निरीक्षक की चालाकी धरी की धरी रह गई. स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र में निरीक्षक से सॉल्वर बने लल्लन प्रसाद चौधरी को धर दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार कछ निरीक्षक लल्लन प्रसाद चौधरी महिला अभ्यर्थी को नकल करा रहे थे. महिला अभ्यर्थी तीसरी पंक्ति में बैठी हुई थी.

निरीक्षक को नकल कराना पड़ा भारी

सीसीटीवी में निरीक्षक नकल कराते हुए नजर आ रहे थे. एसडीएम गुलाबचंद ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अलर्ट किया. स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने निरीक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले सौंप दिया. कछ निरीक्षक लल्लन प्रसाद चौधरी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. बता दें कि पुलिस प्रशासन सकुशल और नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए मुस्तैद है. जिले के 22 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं. एसडीएम, तहसीलदार और सीओ के अलावा थानाध्यक्ष भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं.

पुलिस कर रही जेल भेजने की तैयारी

500 से ज्यादा अभ्यर्थियों वाले परीक्षा केंद्रों पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के पास फोटो कॉपी की दुकानों के संचालन पर रोक लगा दी गई है. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है. डीआईओएस को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बस्ती में यूपी पुलिस पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के कुल 40 हजार 32 अभ्यर्थी शामिल हैं. पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए एसटीएफ और इंटेलिजेंस की टीम को दो दिनों के लिए अलर्ट पर रखा गया है. चाक चौबंद व्यवस्था का नतीजा है कि नकलची से लेकर नकल करवाने वाले जरा सी चूक पर धर लिए जा रहे हैं. 

UP Police Constable Exam: गोरखपुर में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, बिहार से निकला कनेक्शन, रेलवे का स्टेशन मास्टर है मुन्नाभाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget