एक्सप्लोरर

बस्ती: अटल आवासीय स्कूल में भी भरा पानी, इमरजेंसी छुट्टी घोषित, पिछले साल हुआ था उद्घाटन

Basti News: करोड़ों की लागत से बने इस स्कूल में पानी की निकासी का इंतजाम नहीं जिसकी वजह से स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भर गया. जिसके बाद अब स्कूल में कुछ दिनों के लिए छुट्टी का एलान कर दिया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. इस बार बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. बारिश की वजह से कई परिवार बेघर हो चुके है. नदी-नाले उफान पर हैं. घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बस्ती जनपद के कई स्कूल भी इसकी जद में आ गए हैं. वहीं करोड़ों की लागत से पिछले साल बना अटल आवासीय स्कूल भी दरिया बन गया है. जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा है.

बस्ती में कई ऐसे स्कूल हैं जिनमें पानी भर गया है. स्कूल दरिया में तब्दील हो गए हैं. छात्रों की परेशानी को देखें हुए स्कूलों में इमरजेंसी छुट्टी कर दी गई है. कई प्राइमरी स्कूल भी इससे अछूते नहीं है, प्राइमरी स्कूल थरौली के चारों तरफ पानी भर गया है जिस वजह से ये स्कूल भी टापू बन गया है. तो वहीं पिछले साल करोड़ों की लागत से बने अटल आवासीय स्कूल में भी पानी भर गया है.  

करोड़ों की लागत से बने स्कूल पर उठे सवाल
जनपद के हरैया तहसील के परशुरामपुर में श्रृंगिनारी के पास करोड़ों की लागत से बने अटल आवासीय विद्यालय का सभी यही हाल हैं. करोड़ों की लागत से बने इस स्कूल में पानी की निकासी का इंतजाम नहीं जिसकी वजह से स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भर गया. लगातार बारिश की वजह से अटल आवासीय विद्यालय से लेकर परिसर में बने हॉस्टल भी पानी से घिरे हुए है. बरसात का पानी इतनी अधिक मात्रा में भरा हुआ है कि उसके निकलने में काफी वक्त लग सकता है. 

स्कूल में जलजमाव की वजह से प्रिंसिपल ने कुछ दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया है. मगर यहां तैनात स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारी आवास के भी चारों तरफ पानी भरा हुआ है, घर से निकलने के लिए उन्हें कई बार सोचना पड़ रहा है. ये स्कूल एक साल पहले ही बना है लेकिन इसमें निकासी तक का इंतजाम नहीं किया गया जिसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

स्कूल प्रशासन ने दी सफाई
इस मामले को लेकर जब हमने अटल आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल देश दीपक पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि भारी वर्षा की वजह से ऐसा हुआ है. जिस नाले में पानी जाता है वह मनोरमा नदी में जाकर मिलता है. नदी भी उफान पर है जिस वजह से पानी उल्टा नाले से वापस आ रहा. पानी हटते ही बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू हो जाएगी. कर्मचारियों के परेशानी का भी जल्द समाधान निकाला जाएगा. ड्रेनेज की सुविधा है मगर कही कोई दिक्कत आ गई है तो उसे ठीक करवाया जा रहा है.

UP Politics: उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस गदगद, प्रदेश महासचिव ने इन्हें हटाने के दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget