एक्सप्लोरर

बस्ती DM ने छोड़ी कुर्सी! एक दिन की जिलाधिकारी बनीं साक्षी, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

Basti News: एक दिन की डीएम बनी साक्षी को पूरे प्रोटोकॉल से बस्ती के जिलाधिकारी के कार्यालय लाया गया. जहां उन्होंने जन चौपाल लगाकर लोगों की फरियाद सुनी और निस्तारण के दिशा निर्देश दिए.

Basti News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान का 5वां चरण प्रारंभ हो चुका है. इसके तहत सोमवार को एक मेधावी छात्रा ने जिले की कमान संभाली. ये छात्रा जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम की कुर्सी पर बैठी और लोगों के साथ बातचीत की उनकी समस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में बैठकर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. 

डीएम दफ्तर में पहुंचे शिकायतकर्ता ने नए डीएम को अपनी समस्याएं बताई. इस दौरान छात्रा ने फटाफट संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का आदेश दिया. 

एक दिन की डीएम बनी मेधावी छात्रा साक्षी
बस्ती जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने जीजीआईसी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 12 की छात्रा साक्षी को एक दिन के लिए डीएम बनाया था. उन्होंने साक्षी को अपनी कुर्सी पर बिठाया और उसके बगल में दूसरी कुर्सी पर डीएम खुद बैठे. एक दिन की डीएम बनकर साक्षी ने बाकायदा लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर तुरंत उसका समाधान करने के लिए कहा. 


बस्ती DM ने छोड़ी कुर्सी! एक दिन की जिलाधिकारी बनीं साक्षी, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

बस्ती जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम ने अपनी कुर्सी पर छात्रा को बैठने का मौका दिया. इस दौरान साक्षी बहुत खुश नजर आई. एक दिन की डीएम बनी साक्षी ने कहा कि उनका सपना है वह सिविल सर्विसेज में जाए. मुझे डीएम की कुर्सी पर बैठ कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. एक दिन की डीएम बन कर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. मेरे पास जो फरियादी अपनी फरियाद लेकर आए उनकी समस्या को मैने सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आदेश दिया. 

पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया गया
साक्षी को पूरे प्रोटोकॉल से बस्ती के जिलाधिकारी के कार्यालय लाया गया. साक्षी ने जन चौपाल लगाकर लोगों की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों के जन शिकायतों के निस्तारण के बाबत उन्हें दिशा निर्देश दिए.

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ये कार्यक्रम रखा गया है, जीजीआईसी की क्लास 12 की छात्रा साक्षी आज हमारे साथ थी, उनको आज एक दिन का डीएम बनाया गया, साक्षी ने बताया की उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है. आज देश की बेटियां ही भारत देश को आगे ले जाने सक्षम साबित हो रही है. 

UP ByPolls 2024: फिर पुराने फॉर्मूले पर BJP, नहीं टूटेगा सपा का 30 पुराना किला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget