एक्सप्लोरर

Basti News: गजब हाल! अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़, एक्सपायरी इंजेक्शन से हो रहा इलाज

Basti Hospital: बस्ती के सीएमओ ने कहा कि टीम बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और किन परिस्थितियों में एक्सपायरी दवाएं ब्लड बैंक में रखी गई है, इसको लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी.

Basti News: बस्ती (Basti) के जिला अस्पताल की हालत बद से बदतर हो गई है. इस अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं के भरोसे मरीजों का इलाज हो रहा है. वहीं जिम्मेदार इस बात से अनजान है कि वह जिन दवाओं का प्रयोग अस्पताल में आने वाले मरीजों पर कर रहे हैं, वह दवा बहुत पहले ही एक्सपायर हो चुकी है. इसके बावजूद इन दवाओं का उपयोग डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है. बस्ती जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने के लिए यहां आने वाले मरीजों की जान के साथ से खिलवाड़ किया जा रहा है. 

दरअसल, इमरजेंसी ट्रे में एक्सपायरी दवाओं को रखकर ब्लड डोनरों का इलाज हो रहा है. एक्सपायर हो चुके सारे इंजेक्शन उस वक्त प्रयोग में लाए जाते हैं, जब ब्लड डोनेट करने के लिए आने वाले डोनर को ब्लड डोनेट करते वक्त किसी प्रकार की दिक्कत होने लगे तो आनन-फानन में वहां मौजूद डॉक्टर या नर्स के द्वारा उन्हें इन्हीं इंजेक्शनों के सहारे सामान्य स्थिति में लाया जाता है. 

दवाएं 2 से 3 महीने पहले ही हो चुकी एक्सपायर
घोर लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिम्मेदारों को यहां तक नहीं पता कि इमरजेंसी ट्रे में जिन दवाओं को रखा गया है, वह 2 से 3 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी हैं. ब्लड बैंक में तैनात डॉक्टर सरिता और दीपक हमेशा ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिसका नतीजा है कि एक्सपायरी दवाओं के भरोसे यहां आने वाले ब्लड डोनर का इलाज होता है. 

ब्लड बैंक में मौजूद लैब टेक्नीशियन भानु ने बताया कि दवाएं रखने और हटाने की जिम्मेदारी संबंधित डॉक्टर और नर्स की है, उनका काम सिर्फ ब्लड निकालने का है. एक्सपायरी दवाओं के बारे में लैब टेक्नीशियन भानु ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही पता है कि यह सारे इंजेक्शन किस काम में आते हैं. 

पूरे मामले को लेकर जब बस्ती के सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी अभी मिली है. टीम बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और किन परिस्थितियों में एक्सपायरी दवाएं ब्लड बैंक में रखी गई है और जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें:-

Sitapur News: सीतापुर में छत की शटरिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget