एक्सप्लोरर

Basti News: एग्जाम देकर निकल रहा था छात्र, पत्थर मारकर कर दी गई हत्या, गुस्साए परिजनों ने सड़क की जाम

Basti Police: बस्ती की डीएसपी प्रीति खरवार ने बताया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, हत्या में जो भी आरोपी है, उनके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

Basti News: यूपी के बस्ती (Basti) में दसवीं के एक छात्र की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन पुलिस पर आरोप है कि आरोपियों को रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया. जब मृतक छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. जिसके बाद शव रखे वाहन को बस्ती महुली मार्ग पर खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची और रूधौली सर्किल को डीएसपी सहित चार थानों को मामले को संभालने की कमान दी गई.

दरअसल, यह पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पाकड़दाड़ गांव का है, जहां एग्जाम देकर निकल रहे दसवीं के छात्र पर विशाल और उसके एक अन्य साथी ने पत्थर से हमला कर दिया और जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में छात्र को उसके परिवार वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लड़के को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया. लगभग दस दिन इलाज चलने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

छात्र का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
घटना के बाद छात्र के परिजनों ने दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है. मगर आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मामूली धारा होने की वजह से छोड़ दिया, अब जबकि छात्र की मौत हो गई है तो दर्ज धारा गैर इरादतन हत्या में बदल जाएगी. मगर परिजन अपने बच्चे का शव देखकर आपा खो बैठे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. काफी देर तक सड़क पर गहमागहमी रही और फिर पुलिस अधिकारियों के मनाने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए.

इस मामले को लेकर डीएसपी प्रीति खरवार ने बताया कि कानून से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, हत्या में जो भी आरोपी है, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. फिलहाल अभी मौके की स्थिति को देखते हुए परिवार वालों को समझाया जा रहा है और शव का अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है. सड़क जाम की स्थिति समाप्त हो गई है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

यह भी पढ़ें:-

Hathras Rape Case: हाथरस गैंगरेप केस में तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, एससी-एसटी कोर्ट ने दिया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget