एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी, जेसीबी का विरोध करने पर कैंसर मरीज की तोड़ी हड्डी!

Basti News: बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा चिथर गांव में पक्की सड़क तक जाने के लिए ग्रामीणों के पास रास्ता नहीं था. यहां सड़क बनने को लेकर बीजेपी नेता ने मारपीट की.

Basti BJP Leader News: कहते हैं जब सत्ता होती है तो इसका नशा सर चढ़कर बोलता है. ऐसा ही एक सत्तानशीन नेता का मामला उत्तर प्रदेश (UP) के बस्ती जिले से सामने आया है. यहां पर नेता ने गांव के आने-जाने वाले कच्चे रास्ते पर न सिर्फ जेसीबी चलवा दी बल्कि रोकने पर गांव वालों पर जानलेवा हमला भी कर दिया. बीजेपी नेता रामचरण (Ram Charan) पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सत्ता के नशे में एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति को भी नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. अब जिला अस्पताल में भर्ती होकर रो-रो कर अपने साथ हुई दर्दनाक घटना को बयां कर रहा है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक बात तो साफ हो गई है कि जिस अनुशासन और कानून की बात बीजेपी करती है, असल में उसके ही पदाधिकारी उस अनुशासन और कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. पूरा मामला बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पिपरा चिथर गांव का है, जहां पर पक्की सड़क तक जाने के लिए ग्रामीणों के पास रास्ता नहीं था. इस पर अभी कुछ दिन पहले राजस्व और ग्राम सभा के चिन्हांकन के बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था.

बीजेपी नेता और उनके समर्थक ने की मारपीट

वहीं सड़क बनने की भनक नेता को जैसे लगी वैसे ही वह आग बबूला हो गए और अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जेसीबी से हाल फिलहाल में बनी नवनिर्मित सड़क को नेस्तनाबूद कर दिया. सड़क पर जेसीबी चलता देख कुछ गांव वालों ने जैसे ही विरोध किया, वैसे ही रामचरण के साथ ही उसके समर्थक उन पर टूट पड़े और उन्हें लहूलुहान कर दिया. इस मारपीट में उन्होंने एक कैंसर पीड़ित को भी नहीं बख्शा उस पर भी लात-घूसों की बरसात कर दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद अब वह व्यक्ति सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और रो-रो कर अपनी साथ हुई गुंडागर्दी की दास्तां सुना रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले पर पुलिस ने रामचरण पर और उनके समर्थकों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब देखना यह होगा कि पूरे मामले में पुलिस सत्ता पक्ष के खिलाफ पीड़ितों को क्या न्याय दिला पाएगी. इस पूरे मामले पर जब हमने बीजेपी नेता रामचरण से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि जिनको चोट लगी है, उनके घर वालों से हमारे अच्छे और मधुर संबंध हैं. हम मिल बैठकर इस समस्या का निस्तारण कर लेंगे लेकिन उनका यह तर्क क्या गले उतरता है और क्या किसी को लहूलुहान कर देना मधुर संबंध कहलाता है. डीएसपी प्रीति खरवार ने कहा है कि शिकायत के आधार पर मुंडेरवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मारपीट की घटना में कुछ लोग को चोट आई है, जिनका मेडिकल कराया जा रहा है. जांच के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता पर योगी के मंत्री का तंज, कहा- 'शेर से लड़ने के लिए भेड़ियों का झुंड इकट्ठा हुआ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget