एक्सप्लोरर

UP: कांवड़ यात्रा पर कविता मामले में शिक्षक रजनीश गंगवार ने मांगी माफी, कहा- 'मैं सरकार या धर्म विरोधी नहीं'

UP News: कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित कविता का पाठ करने वाले बरेली के टीचर रजनीश गंगवार ने माफी मांग ली है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वो न सरकार विरोधी है और ना ही धर्म के विरोधी हैं. 

यूपी के बरेली में कांवड़ यात्रा पर कविता सुनाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार पर एफआईआर के बाद सियासत तेज हो गई है. विरोधी दल जहां इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हैं वहीं अब शिक्षक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कविता को लेकर माफी मांग है. वीडियो में वो ये कहते हैं कि उनका किसी की भावना को आहत करने का उद्देश्य नहीं था और न ही वो सरकार या धर्म के विरोध हैं. 

शिक्षक रजनीश गंगवार वायरल वीडियो में अपनी कविता को लेकर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं सरकार का समर्थक हूं और भविष्य में उनसे इस तरह की गलती नहीं होगी. अगर मेरी कविता से किसी की भावना आहत हुई है तो मैं क्षमा मांगता हूं. मेरा उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना था." रजनीश गंगवार की माफी ऐसे समय में आई हैं जब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

शिक्षक रजनीश गंगवार ने मांगी माफी
इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षक ने अपनी गलती का एहसास होने पर माफी मांगी है, जबकि कई लोगों का कहना है कि शिक्षक ने दबाव में आकर माफी मांगी है. अब सबकी नजर इस पर है कि प्रशासन के द्वारा रजनीश गंगवार के खिलाफ दर्ज मामले में क्या होता है. 

बता दें कि बरेली के बहेड़ी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के शिक्षक रजनीश गंगवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो कॉलेज की मॉर्निंग असेंबली में कांवड़ यात्रा को लेकर कविता का पाठ  करते नजर आ रहे हैं. इस कविता में वो कहते हैं कि 'तुम कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना'.  उनकी इस कविता पर हिन्दू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि एक तरफ सरकार कांवड़ियों के लिए व्यवस्था कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल टीचर ऐसी कविता के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. 

इनपुट- भीम मनोहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget