एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली के स्कूल में टीचर ने बच्चों को राखी बांधने से रोका, एबीवीपी ने विद्यालय प्रशासन पर लगाया ये आरोप

Bareilly School News: वहीं जब यह घटना शहर में फैली तो इस मामले में स्कूल प्रबंधन द्वारा अपनी गलती पर माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया है और किसी तरह की शिकायत भी आला अधिकारियों से नहीं की गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला स्थित एक निजी स्कूल होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को रक्षाबंधन मनाने से रोकने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जब स्कूल में बच्चे एक दूसरे को राखी बांध रहे थे स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को ऐसा करने से रोक दिया और उनके हाथों से राखियां खुलवा दी. साथ ही, कलावा भी खुलवा दिया. घटना की सूचना पर बच्चों के पेरेंट्स और हिंदू संगठन स्कूल पहुंचे और हंगामा और नारेबाजी करने लगे. हंगामे की खबर पाकर आंवला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

घटना के बारे में हिंदू संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं का कहना है कि ये ईसाई मिशनरीज का स्कूल है, जिस वजह से यहां पर टीका लगाने, जय श्री राम बोलने, राखी और कलावा बांधने का विरोध होता है. नेताओं का कहना है कि हिंदुस्तान में सभी धर्मों का सम्मान होता है लेकिन अगर हिंदू धर्म और त्योहारों का सम्मान नहीं होगा तो ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा.  वहीं मामले को तूल पकड़ता देख स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और लिखित में माफीनामा भी स्कूल प्रबंधन की ओर से दिया गया है. इसके बाद बच्चों ने एक दूसरे के स्कूल में ही राखी बांधी.

स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी

फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रबंधन द्वारा अपनी गलती पर माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया है और किसी तरह की शिकायत भी आला अधिकारियों से नही की गई है. बता दें कि गुरुवार को देश भर में रक्षा बांधन का त्योहार मनाया जाएगा. इसी क्रम में आज रक्षा बंधन से पहले जब होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल खुला तो  बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधनी शुरू कर दी. बच्चों को राखी बांधते देख वहां की टीचर आग बबूला हो गई. टीचर ने बच्चों को डांटा और जितने बच्चे राखी और कलावा बांधे हुए थे वो खुलवा दिए गए.

ये भी पढ़ें:

Ghaziabad News: गाजियाबाद में चेंबर में घुसकर वकील की हत्या, हमलावरों ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget