एक्सप्लोरर

Bareilly News: रोडवेज वर्कशॉप में बेटे को बस चलाना सिखा रहा था ड्राइवर पिता, तभी हो गया एक बड़ा हादसा

Bareilly Accident: बरेली रोडवेज में बस चालक पद पर तैनात सुरेश अपने बेटे को बस चलाना सिखा रहा था. इसी दौरान वो अचानक ब्रेक लगाना भूल गया और सीधे गार्ड अशोक को टक्कर मार दी.

Bareilly Bus Accident: बरेली में रोडवेज बस ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां बस चालक वर्कशॉप (Workshop) के अंदर अपने बेटे को बस चलाना सिखा रहा था, इसी दौरान वर्क शॉप में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) को बस ने रौंद दिया, जिससे गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में बस चालक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

खबर के मुताबिक थाना प्रेम नगर क्षेत्र के कोहरापीर निवासी 58 साल के अशोक सक्सेना सैटेलाइट स्थित रोडवेज वर्कशाप में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे. मृतक अशोक सक्सेना के बेटे शोभित सक्सेना ने बताया इसी वर्कशॉप के अंदर जिला शाहजहांपुर के तिलहर कटरा का रहने वाला सुरेश अपने बेटे मोहित को रोडवेज बस चलाना सिखा रहा था. सुरेश बरेली रोडवेज का बस ड्राइवर है. मोहित जब बस चला रहा था, इसी दौरान बस चलाते हुए वर्कशॉप के अंदर वो बस में ब्रेक नहीं लगा पाया और सीधे अशोक को टक्कर मार दी. बस अशोक को रौंदते हुए आगे की ओर चली गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस हादसे के बाद वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. जिसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत मीणा का कहना है की वर्कशॉप के अंदर बस चालक का बेटा बस चला रहा था जिससे एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में वर्कशॉप में तैनात गार्ड की मौत हो गई. उन्होंने बताया बस चालक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Brijbhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह नहीं देंगे इस्तीफा, कहा- 'मैं किसी की दया पर नहीं बैठा हूं, जनता ने चुनकर भेजा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget