एक्सप्लोरर

बरेली पुलिस ने लूट और हत्या के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

UP News: बरेली पुलिस ने लूट और हत्या में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ में एक आरक्षक भी घायल हुआ है.

Bareilly News: बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सूरजपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी मुठभेड़ के दौरान की है जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बाइक लूट के लिए डंडा मार के हत्या को अंजाम दिया करता था. 

बरेली पुलिस ने बताया कि यह जिले में आया अनोखा मामला सामने आया है जहां बाइक लूट के लिए किसी गिरोह ने हत्या को अंजाम दिया हो. पुलिस ने हत्यारोपियों के पास तीन अवैध तमंचे, कई कारतूस, लूटी गई तीन बाइकों के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रनवीर, देवेन्द्र उर्फ देवा, भूपेन्द्र, दीपक, रितिक, जितेन्द्र उर्फ लुक्का डान को पनबड़िया से बरगंवा मार्ग पर किच्छा नदी के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्तगण जितेन्द्र उर्फ लुक्का डान दाहिने पैर में और रितिक बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी शेरगढ़ भेजा गया जहां से जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है. जिला अस्पताल में इलाज के बाद दोनों अभियुक्तों की स्थिति संतोषजनक है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरक्षी विनीत के बाएं हाथ की कलाई में चोट आई है जिन्हें सीएचसी शेरगढ़ में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है.

गिरोह ने इन घटनाओं को दिया था अंजाम
20 दिसम्बर को वादी मुकदमा मुकेश  कुमार पुत्र बनवारी लाल नि० ग्राम केशौपुर ने अपने भाई मृतक सूरजपाल की मोबाइल फोन छीनकर धारदार हथियार से हत्या करने का मुकदमा शेरगढ़ थाने पर दर्ज कराया था. वही एक अन्य  घटना में 22 जुलाई  को ग्राम सीकरी के पास के सज्जाद के सिर में लाठी मारकर मारकर मोबाइल छीन लिया गया था.  बाद में चोट के चलते सज्जाद की मौत हो गयी थी. साथ इन बदमाशों ने एक घटना को इसी तरह से अंजाम दिया था.

एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्र ने किया खुलासा
एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शेरगढ़ थाना क्षेत्र में सूरजपाल की हत्या के साथ अन्य दो घटनाओं का खुलासा कर दिया है. घटनाओं के संबंध में 6 कुल हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो हत्यारोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां से कोर्ट के आदेश पर हत्यारोपियों को जेल भेजा जाएगा.

(भीम मनोहर की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: नए साल से पहले यूपी के इन IAS अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget