एक्सप्लोरर

UP News: बरेली की इकरा बनी प्रीति, इश्क में छोड़ा था घर, अब हिंदू बनकर आकाश संग लिए सात फेरे

Bareilly Marriage News: बरेली की इकरा और रामपुर के आकाश ने दो साल पहले शादी करने का फैसला किया. साथ ही दोनों अपने-अपने घरों से भाग गए. ऐसे में इकरा के परिवार वालों ने आकाश के खिलाफ केस कर दिया था.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली में इकरा बी (Iqra B) और आकाश (Akash) की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां आकाश को 4 महीने जेल में बिताने पड़े तो इकरा बी को 2 साल अनाथालय और नारी निकेतन में बिताने पड़े. जब इकरा बी बालिग हो गई तो उसने धर्म परिवर्तन कर आकाश के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. इकरा बी ने मढ़ीनाथ (Madhinath) स्थित अगस्त मुनि आश्रम में आकाश के साथ शादी की.

शादी से पहले पंडित केके शंखधार ने गंगाजल और गौमूत्र से इकरा का शुद्धिकरण करवाया और फिर दोनों की मंत्रोच्चार के साथ विवाह करवाया. इसके बाद इकरा बी ने प्रीति बनकर आकाश के साथ 7 फेरे लिए. आकाश ने प्रीति को मंगलसूत्र पहनाया और मांग में सिंदूर भरा. विवाह संपन्न होने के बाद पंडित ने दोनों को राम दरबार की फोटो और श्री रामचरितमानस भेंट की.

कैसे मिले थे इकरा बी और आकाश?

वहीं इकरा बी उर्फ प्रीति ने बताया कि वो बरेली से 70 किलोमीटर दूर सिरौली कस्बे में रहती है, जहां रामपुर जिले के टांडा का आकाश बॉलीबॉल मैच खेलने के लिए आता था. इस दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले और मोहब्बत हो गई. इसके बाद दो साल पहले दोनों ने शादी करने का फैसला किया. साथ ही दोनों अपने-अपने घरों से भाग गए. इकरा के परिवार वालों ने आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया.

'तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह से इकरा को नफरत'

पुलिस ने कुछ दिन बाद दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां इकरा बी नाबालिग निकली. ऐसे में आकाश को जेल भेज दिया गया और इकरा को आर्य समाज अनाथालय भेज दिया गया. बालिग होने पर कुछ महीने नारी निकेतन में बिताने पड़े. फिर इकरा ने प्रीति बनकर आकाश के साथ शादी कर ली. पंडित केके शंखधार का कहना है कि इकरा को तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह से नफरत है. इस वजह से उसने आज घर वापसी की है. पहले गोमूत्र और गंगाजल से इकरा का शुद्धिकरण करवाया गया और फिर विधि विधान से दोनों की शादी करवाई गई.

ये भी पढ़ें- UP News: कानपुर देहात में मानवता शर्मसार, नवजात को मिट्टी में जिंदा दफनाया, पुलिस ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget