एक्सप्लोरर

यूपी के इस मौलाना ने आतंकवाद के खिलाफ जारी किया फतवा, कहा- पहलगाम हमला इस्लाम के खिलाफ साजिश

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पहलगाम हमला इस्लाम और इंसानियत के खिलाफ एक साजिश है. उन्होंने आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और आईएसआईएस की कड़ी निंदा की.

Bareilly News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण फतवा जारी किया है. यह फतवा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना और भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की पृष्ठभूमि में सामने आया है.

मौलाना रजवी ने बताया कि बरेली में प्रतिष्ठित इस्लामी विद्वानों (उलेमा) की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आतंकवाद के खिलाफ यह फतवा जारी किया गया.

पहलगाम हमले की निंदा

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पहलगाम हमला इस्लाम और इंसानियत के खिलाफ एक साजिश है. उन्होंने आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और आईएसआईएस की कड़ी निंदा की, जो इस्लाम के नाम पर हिंसा फैलाते हैं. मौलाना ने स्पष्ट किया कि इस्लाम शांति और भाईचारे का संदेश देता है, और आतंकवाद का इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भारत सरकार से मांग की कि इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) में उठाया जाए ताकि पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने आए.

फतवा भारत की एकजुटता के लिए

यह फतवा भारत की जीत और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता को दर्शाता है. मौलाना ने कहा कि भारत का मुस्लिम समुदाय इस घटना से आहत है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. साथ ही, उन्होंने देशवासियों से एकता और शांति बनाए रखने की अपील की.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए थे निर्दोष लोग

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष भारतीय नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिसके बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकियों को मारा गया था. इस दौरान तमाम मुस्लिम संगठनों ने भारतीय सेना को बधाई दी और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए धन्यवाद दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget