एक्सप्लोरर

दीनानाथ की लस्सी, चमन की चाट, किप्स की बर्फी, त्यागी की कचौड़ी, रंगीला पान- बरेली को दिलाई इन्होंने एक अलग पहचान

बरेली सूरमे के लिए ही नहीं बल्कि अपने जायकों के लिए भी फेमस है। यहां के चमन चाट की दीवानी तो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

बरेली, एबीपी गंगा। यूपी का एक ऐसा शहर जिसने फिल्मी दुनिया से लेकर साहित्य में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी से लेकर साहित्य की दुनिया में बरेली का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले पंडित राधेश्याम ने इस शहर को एक अलग पहचान दिलाई है। 1966 में आई फिल्म 'मेरा साया' में आशा भोंसले का गाया हुआ गाना 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' भी बरेली को एक अलग पहचान दिलाई। लेकिन, इसी बरेली में आपको खाने पीने की बहुत सी लजीज चीजें भी मिल जाएंगी जिनका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

दीनानाथ की मशहूर लस्सी

बरेली के नॉवल्टी चौराहे पर स्थित दीनानाथ की लस्सी इतनी प्रसिद्ध है की लोग नॉवल्टी चौराहे को कम ही जानते है लेकिन दीनानाथ की लस्सी की दुकान को सभी जानते हैं। किसी भी रिक्शे वाले या ऑटो वाले से आप बस इतना कह दीजिये की दीनानाथ की लस्सी चलना है तो वो सीधे आपको उसी दुकान पर पहुंचा देगा। रोडवेज बस स्टैण्ड के पास चौराहे पर स्थित इस दुकान की लस्सी पीने के बाद लोग लस्सी की तारीफ किये बगैर नहीं रह पाते हैं। इस दुकान पर दिन भर लस्सी पीने वालो की भीड़ लगी रहती है। दुकान पर दीनानाथ की तीसरी पीढ़ी लस्सी का काम कर रही है। यहां पर रबड़ी पिस्ता केसर स्पेशल लस्सी मिलती है जिसे पीने के बाद भीषण गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिलती है।

दीनानाथ की लस्सी, चमन की चाट, किप्स की बर्फी, त्यागी की कचौड़ी, रंगीला पान- बरेली को दिलाई इन्होंने एक अलग पहचान

किप्स की बर्फी

अगर आप मिठाई के शौकीन हैं तो किप्स की दुकान पर जरूर जायें क्योंकि बरेली ही नहीं बल्कि किप्स की मिठाइयों की जो मिठास तो बरेली के आसपास के जिलों तक में है। 2017 में आई फिल्म बरेली की बर्फी की शूटिंग भी किप्स के सिविल लाइन स्थित शो रूम पर ही हुई थी। किप्स की वैसे तो सभी मिठाईयां प्रसिद्ध हैं लेकिन बरेली की बर्फी मूवी ने किप्स की बर्फी को और भी ज्यादा फेमस कर दिया है। बरेली ही नहीं बल्कि देश दुनिया से आने वाले लोग भी किप्स की बर्फी जरूर खरीदते हैं। किप्स की सबसे पुरानी दुकान श्याम लाला विशम्भर नाथ बड़े बाजार में स्थित है। इस दुकान के मालिक संजय खालदैवल ने बताया की हम लोग पांचवी पीढ़ी हैं। ये दुकान उनके परबाबा ने शुरू की थी करीब 150 साल पुरानी इस दुकान की अब बरेली में कई शाखाएं खुल गई हैं। बरेली में करीब दस फ्रेंचाइजी किप्स के नाम से अलग-अलग स्थानों पर चल रही हैं। यहां की बर्फी के साथ-साथ रसभरी, कलाकंद, जलेबी, काली बालुशाही, हरण मठरी, नजाकत समोसा प्रसिद्ध है।

दीनानाथ की लस्सी, चमन की चाट, किप्स की बर्फी, त्यागी की कचौड़ी, रंगीला पान- बरेली को दिलाई इन्होंने एक अलग पहचान

त्यागी की कचौड़ी

बरेली रोडवेज बस स्टैण्ड के पास नॉवल्टी चौराहे पर स्थित त्यागी की कचौड़ी की एक अलग ही पहचान है। त्यागी की कचौड़ी इतनी स्वादिस्ट होती है की हर कोई इसे बार-बार खाना चाहता है। त्यागी की कचौड़ी के साथ मीठा कद्दू , छोले और आलू की सब्जी मिलती है। त्यागी की दुकान पर बनने वाले कद्दू का जायका बेहद खास है। इस दुकान पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। त्यागी की दुकान पर चाय, समोसा, छोले भठूरे भी मिलते हैं।

दीनानाथ की लस्सी, चमन की चाट, किप्स की बर्फी, त्यागी की कचौड़ी, रंगीला पान- बरेली को दिलाई इन्होंने एक अलग पहचान

चमन की चाट

अगर आप बरेली में रहते हैं या बरेली घूमने आये हैं तो चमन की चाट का स्वाद जरूर चखें। चमन की चाट की शौखिन फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा भी हैं। प्रियंका जब बरेली में रहती थीं तो अक्सर चमन की चाट खाने आया करती थीं। प्रियंका आज भी चमन की चाट की तारीफ करना नहीं भूलती हैं। सिविल लाइन स्थित चमन की चाट पर शाम होते ही लाइन लग जाती है और यहां नंबर आ जाए तो किस्मत ही समझिए।

दीनानाथ की लस्सी, चमन की चाट, किप्स की बर्फी, त्यागी की कचौड़ी, रंगीला पान- बरेली को दिलाई इन्होंने एक अलग पहचान

रंगीला पान

अगर आप पान खाने के शौकीन हैं तो बरेली के बटलर प्लाजा स्थित रंगीला पान भंडार पर जाना बिलकुल मिस मत करिएगा। पान भंडार पर बिकने वाले पान का स्वाद ही निराला है। पान की शौकीन रंगीला का पान जरूर खाते हैं। यहां बच्चों के लिए भी मीठा पान भी मौजूद है। बटलर प्लाजा में घूमने आने वाले लोग यहां का पान जरूर खाते हैं।

दीनानाथ की लस्सी, चमन की चाट, किप्स की बर्फी, त्यागी की कचौड़ी, रंगीला पान- बरेली को दिलाई इन्होंने एक अलग पहचान

बरेली शहर अपने आप में निराला है। व्यापार के हर क्षेत्र में भी इसने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां का सुरमा किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दूर-दूर से लोग यहां से सुरमा लेकर जाते हैं। तो अगर आप बरेली आते हैं तो इस शहर के जायकों का स्वाद लेना बिलकुल न भूलें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget