एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन, FIR की मांग की

Bareilly News: हिन्दू युवा वाहिनी ने एसपी सिटी को तहरीर देकर सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

UP News: समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम द्वारा सीएम योगी के खिलाफ दिये गए भड़काऊ भाषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हिन्दू संगठनों में भड़काऊ भाषण देने वाले सपा विधायक के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. आज हिन्दू युवा वाहिनी ने एसपी सिटी को तहरीर देकर सपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

समाजवादी पार्टी के बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से विधायक शहजिल इस्लाम ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के कार्यालय पर सम्मान समारोह के दौरान सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था. मामला मीडिया में आते ही बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कम्प मच गया. बरेली में आज हिन्दू युवा वाहिनी और बीजेपी के नेताओ ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की. महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का कहना है कि समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है. सपा विधायक ने यूपी के सीएम और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र गौरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जो अपशब्द कहे रहे है हम सब उसके विरोध में आज एसपी सिटी से मिले है. एसपी सिटी को तहरीर देकर सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा लिखने के मांग की हैं.

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने दी ये जानकारी

वहीं इस मामले में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है कि आज मेरे कार्यालय में कुछ लोग आए उन्होंने ज्ञापन दिया है, ज्ञापन में उनके द्वारा बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जनप्रतिनिधि द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है उस वीडियो की जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बड़ी बात ये है कि इस तरह की भड़काऊ भाषण देने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने अभी तक विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है. गौरतलब है कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि परेशान और निराश होने की जरूरत नहीं है वह दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी, अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव वह भी आपके साथ हैं और अगर उनके मुंह से भी आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा गोलियां निकलेगी. परेशान और घबराने की जरूरत नहीं है हम लोग आपके साथ में है. हमारे सब प्रत्याशियों को एक एक-एक लाख वोट मिले हैं. इन्होंने मनमानी करने की कोशिश की तो हम लोग प्रदर्शन करेंगे और सड़के जाम करेंगे. कोई जुर्मजाति बर्दाश्त नहीं होने देंगे. बीजेपीअगर उन्माद फैलाने की कोशिश करेगी तो हम भी उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें-

Viral Video: गर्भपात के नाम पर झोलाछाप महिला डॉक्टर ने मांगे हजारों रुपये, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया प्रशासन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिनदहाड़े बैंक में लूट, बाइक से आए बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे लाखों रूपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget