एक्सप्लोरर

Bareilly News: होटल में युवती की गला काटकर हत्या, बदबू आने पर दी गई पुलिस को सूचना, आरोपी की तलाश

Bareilly Crime News: बरेली के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में एक युवक महिला की हत्या करके फरार हो गया. दो दिनों तक युवती का शव होटल के रूम में सड़ता रहा, जब बदबू आने लगी तो दरवाजा खोला गया.

Bareilly Murder News: यूपी के बरेली में शहर के बीचों बीच स्थित होटल के अंदर एक युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या की गई है. हत्या की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.

बरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस में मुस्लिम युवक एक महिला की हत्या करके फरार हो गया. दो दिनों तक युवती का शव होटल के रूम में सड़ता रहा, और जब उससे बदबू आने लगी तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई. युवती की हत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. 

बरेली के होटल में युवती की धारदार हथियार से हत्या 

पुलिस के अनुसार, बरेली शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पास होटल प्रीत पैलेस में अज्ञात युवती की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद फरार हुआ मोहम्मद आलम कुरैशी भी होटल के पास स्थित मोहल्ला आजमनगर का रहने वाला है. होटल में कमरा बुक कराते समय जमा किए गए आधार कार्ड से आलम कुरैशी की पहचान हुई है. हालांकि, रूम लेते वक्त लड़की की कोई आईडी जमा नहीं कराए जाने से होटल प्रबंधन की भूमिका भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

हाटल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल 

पुलिस होटल के मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ में जुटी है. होटल मालिक करनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को मोहम्मद आलम की आईडी से उनके यहां कमरा किराये पर लिया गया था. युवक के साथ करीब 28 साल की युवती भी पहुंची थी. नियमानुसार, ऐसे मामले में रूम में रुकने वाले सभी लोगों की आईडी जमा कराई जानी चाहिए, लेकिन होटल स्टाफ ने ऐसा नहीं किया.

होटल का दरवाजा खोलने पर सभी रह गए हैरान 

रूम लेने के बाद मोहम्मद आलम ने किसी वक्त अंदर युवती की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और दरवाजा बंद कर वहां से फरार हो गया. सोमवार को आलम कुरैशी होटल से बाहर जाता दिखा था. कर्मचारियों ने यह सोचकर कमरे की ओर ध्यान नहीं दिया कि लड़की अंदर है. मंगलवार को जब कमरे से दुर्गंध आना शुरू हुई तो थाने में सूचना दी गई. पता होते ही एसपी सिटी राहुल भाटी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए. दरवाजा खोले जाने पर कमरे के अंदर बिस्तर पर युवती की खून से लथपथ लाश बरामद हुई. उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे और गला कटा हुआ था.

मुस्लिम समुदाय की हो सकती है युवती?

एसपी सिटी ने बताया कि युवती का शव 8 से 10 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है. मौके से बुर्का भी मिला है, इससे माना जा रहा है कि मारी गई युवती भी मुस्लिम समुदाय की हो सकती है. हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने छानबीन कर हत्यारे के बारे में जानकारी जरूरी जुटा ली है. उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. युवती की हत्या को लेकर होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध है. मामले में प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है.  

ये भी पढ़ें: लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी को 5 महीने से युवक कर रहा ब्लैकमेल, फोटो एडिट वायरल करने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget