एक्सप्लोरर

बाराबंकी में SRM यूनिवर्सिटी में बवाल, बिना मान्यता LLB कोर्स कराने पर भड़के छात्र, पुलिस से हुई झड़प

Barabanki News: छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में बिना मान्यता के ही एलएलबी कोर्स की पढ़ाई कराई जा रही है. जिससे उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है. इस दौरान उनकी पुलिस से भी झड़प हो गई.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में सोमवार को उस वक्त जबरदस्त बवाल देखने को मिला जब यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के एलएलबी कोर्स कराए जाने के लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज़ छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कॉलेज कैंपस में जमकर हंगामा किया. 

छात्रों ने दो दिन पहले से ही इस विरोध प्रदर्शन का आह्ववान किया था. जिसमें कॉ़लेज के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर बिना मान्यता के ही एलएलबी कोर्स की पढ़ाई कराने का आरोप लगाया. 

ग़ुस्साए छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

शुरुआत में सैकड़ों छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए, लेकिन देखते-देखते यह संख्या हजारों में पहुंच गई. सब बिना मान्यता की पढ़ाई के कारण छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर सवाल खड़े कर रहे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों/छात्रों का आरोप है कि पुलिस के साथ कुछ अराजक तत्व भी मौके पर आए जिन्होंने पुलिस के साथ मिलकर छात्रों की पिटाई की. 

छात्रों का कहना है कि ये लोग विश्वविद्यालय के पीछे के गांवों के रहने वाले हैं और इन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुलाया गया था. गुस्साएं लोगों का शांत करने लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसके छात्रों की पुलिसकर्मियों से भी भिड़ंत हो गई. इस झड़प में 22 छात्र घायल हो गए. इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

पुलिस से झड़प में कई छात्र घायल

घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस झड़प की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पुलिस द्वारा छात्रों की पिटाई देखी जा सकती है. 

पुलिस से झड़प की घटना के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया, जिसमें बाद देर रात को उन्होंने बाराबंकी के जिलाधिकारी आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया. देर रात तक ये पूरा हंगामा चलता रहा. 

सूत्रों के अनुसार, छात्र आज मंगलवार को भी अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं. वहीं पुलिस की और से भी एहतियातन पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. वहीं एबीवीपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ में भी अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget