एक्सप्लोरर

Bansuri Mahotsav: पीलीभीत में बनी दुनिया की सबसे लंबी 16 फीट की बांसुरी, इससे पहले गुजरात के नाम था ये रिकॉर्ड

पीलीभीत में इन दिनों तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव मनाया जा रहा है. आज महोत्सव का आखरी दिन है और आज रात एक साथ 101 बांसुरी वादक बांसुरी बजाएंगे. साथ ही 16 फीट लंबी बांसुरी बजाकर उसका विमोचन भी करेंगे.

World longest Bansuri in Pilibhit: विश्व की सबसे लंबी बांसुरी का रिकार्ड अब पीलीभीत के नाम हो गया है. अब तक 11 फीट लंबी बांसुरी का रिकॉर्ड गुजरात के जामनगर के नाम था. अब 16 फीट की बांसुरी बनाने का नया रिकार्ड पीलीभीत ने अपने नाम कर लिया है. इस बांसुरी को पीलीभीत के कारीगर रईस अहमद ने बनाई है. इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया.

दरअसल पीलीभीत में इन दिनों तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव में देश के बड़े-बड़े बांसुरी वादकों ने अपनी प्रस्तुति दी. आज महोत्सव का आखरी दिन है और आज रात एक साथ 101 बांसुरी वादक बांसुरी बजाएंगे. साथ ही सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक इस 16 फीट लंबी बांसुरी बजाकर उसका विमोचन भी करेंगे.

बांसुरी को लेकर लोगों में दिख रहा है उत्साह

इस महोत्सव में जिले से जुड़े सभी चीजों को अच्छे से दर्शाया गया है ताकि लोगों को पीलीभीत के बारे में पता लग सके. बांसुरी महोत्सव में पीलीभीत के जंगल से जुड़ी एक स्टॉल लगाई गई है. वहीं यहां के बंगाली समाज के स्टॉल के जरिए लोगों को उनके सभ्यता के बारे में बताया गया है. पीलीभीत में सिख समुदाय के लोग भी अधिक संख्या में रहते हैं तो उनके कल्चर को भी अच्छे से दर्शाया गया है. इस महोत्सव में बांसुरी को लेकर भी लोगों में अलग उत्साह देखा गया है. पूरा महोत्सव बांसुरी, बासुरी करोबार, बांसुरी के व्यापार को अच्छे से दिखाने और समझाने के लिए आयोजित किया गया है. बांसुरी उद्योग को सरकार ने पीलीभीत का 'वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट' भी बनाया है.

'बांसुरी नगरी के नाम से है पीलीभीत की पहचान'

इससे पहले जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पीलीभीत में एक बांसुरी चौराहा बनाया और बांसुरी से जुड़े कई कार्यक्रम भी किए. इसी के तहत बांसुरी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव के दूसरे दिन और बीते शनिवार की रात बांसुरी महोत्सव में एक नया रिकॉर्ड बना. बांसुरी महोत्सव के मंच से 16 फीट की बांसुरी को दुनिया के सामने लाया गया और यह घोषणा की गई कि यह दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी है. डीएम पुलकित खरे ने बताया कि पीलीभीत को हम बांसुरी नगरी के नाम से जानते हैं. इसलिए ये सोच थी कि यहां एक बांसुरी महोत्सव कराया जाए. बड़े-बड़े बांसुरी के कलाकार आये. ये भी पता किया गया कि सबसे बड़ी 11 फीट की बांसुरी जिसको बजाया जा सके, ये रिकार्ड गुजरात के नाम था. इस दौरान प्रयास किया गया कि ये रिकार्ड बांसुरी नगरी के नाम होना चाहिए और आज ये रिकॉर्ड पीलीभीत के नाम हो गया.

वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया जीनियस फाउंडेशन गुजरात के अध्यक्ष पवन सोलंकी ने बताया कि पीलीभीत महोत्सव में सबसे बड़ी बांसुरी का रिकार्ड बनाने को लेकर आयोजन होना था. ये रिकॉर्ड गुजरात के नाम था और अब पीलीभीत ने पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है. ये बांसुरी टेक्निकल स्टैंडर्ड के हिसाब से बना था. हमारी टीम 15 दिन से ये सब देख रही थी. आज हम इनको सर्टिफिकेट दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Elections 2022: अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- उधर उनका डर बढ़ेगा, इधर छापेमारी तेज होगी

UP Bahubali Leader's Son: मुख्तार अंसारी से अतीक अहमद तक, जानिए क्या करते हैं यूपी के इन बाहुबलियों के बेटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
'अखिलेश CM और राहुल PM...', केशव मौर्य ने क्यों बोला ऐसा?
'अखिलेश CM और राहुल PM...', केशव मौर्य ने क्यों बोला ऐसा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT गठित, ये अधिकारी हैं शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT गठित, ये अधिकारी हैं शामिल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget