एक्सप्लोरर

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर बढ़ा विवाद, गोस्वामियों का प्रदर्शन जारी, पहुंचे सीएम योगी के सलाहकार

Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूत बनकर उनके मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी वृंदावन पहुंचे. जहां उन्होंने पहले बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर सेवायत गोस्वामियों से बात की.

Banke Bihari Corridor:  वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में सरकार द्वारा बनाए जा रहे कॉरिडोर और मंदिर ट्रस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन कॉरिडोर बनाने के काम को जल्दी से जल्दी अमली जामा पहनाने में लगा है, तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा पिछले एक हफ्ते से मंदिर के गेट नंबर 1 पर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

स्थानीय प्रशासन के समझाने के बाद भी लोग अभी भी इस पर सहमत नहीं हुए हैं. वहीँ अब इस पर राजनीतिक दल भी दखल देने पहुंच रहे हैं. खुद सीएम योगी के सलहकार अवनीश अवस्थी भी विरोध कर रहे लोगों से बात करने पहुंचे.

सेवायत गोस्वामियों के इस प्रदर्शन को आसपास के धार्मिक क्षेत्र बरसाना, बलदेव और पंडा समाज का भी समर्थन मिलने लगा है. इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  कल मंदिर पर आंदोलन कर रही गोस्वामी समाज की महिलाओं के समर्थन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और उनको अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया और मंदिर अधिग्रहण का उन्होंने विरोध जताया.

तेज हो रहा विरोध-प्रदर्शन

एक तरफ जहां मथुरा एसएसपी मथुरा जिलाधिकारी और डीआईजी आगरा और कमिश्नर आगरा सहित तमाम जिले के आल्हा अधिकारी आंदोलनकारी और कॉरिडोर से प्रभावित लोगों को मनाने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर के सेवायत गोस्वामी कभी मंदिर के गेट पर थाली बजाकर, कभी मंदिर के गेट पर काली पट्टी बांधकर, कभी मंदिर के गेट पर हवन यज्ञ कर कर और कभी गोस्वामी समाज की महिलाएं हाथों में कॉरिडोर विरोध के होडिंग्स लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूत बनकर उनके मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी वृंदावन पहुंचे. जहां उन्होंने पहले बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर सेवायत गोस्वामियों से बात की. उसके बाद वृंदावन स्थित टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के साथ एक लंबे दौर की बैठक की. जिसमें कुछ लोगों ने इस बैठक का बहिष्कार भी किया और प्रशासन पर जबरन दबाव बनाने का आरोप भी लगाया कहा कि जिस बैठक में हमें बुलाया गया है वहां हम ही नहीं बोल सकते तो उसे बैठक का फायदा क्या है.

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि आज हमने गोस्वामी समाज के लोगों और स्थानीय लोगों से चर्चा हुई है. जिसमें उनके सुझाव आए हैं और सरकार की मंशा है कि जिस तरह से अन्य जगहों पर विकास हुआ है. इस तरह से वृंदावन में विकास हो, लेकिन सबके साथ मिलकर सहमति से आगे के कार्य होंगे. इसी पर विचार किया गया है. अभी पहले राउंड की बात हुई है आगे की बात होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget