एक्सप्लोरर

बांदा: लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने दर्ज किये 60 केस, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

बांदा में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी किया है।

बांदा, भाषा। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है। हालांकि कई जगहों पर लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। उधर, बांदा जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 60 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. सिद्धार्थशंकर मीणा ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में जिले में अब तक 60 मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 144 लोगों को नामजद कर 100 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने में पांच मुकदमें दर्ज कर सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि इस अवधि में 11,966 वाहनों की जांच हुई है। जिनमें 1,634 वाहनों का चालान और 181 वाहन सीज किये गए हैं तथा वाहन चालकों से 6,24,200 रुपये शमन शुल्क के तौर पर वसूला गया है।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का सभी लोग पूर्ण पालन करें और बिना मतलब सड़क पर न घूमें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई परेशानी है तो वह डायल 112 या उन्हें फोन कर सकते हैं, पुलिस उनकी मदद के लिए दरवाजे पर खड़ी मिलेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget