एक्सप्लोरर

UP News: बांदा में बड़ा हादसा, केन नदी में विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूबे, चार की मौत और एक अभी भी लापता

Banda News: बांदा के पैलानी थाना अंतर्गत सिंधनकला गांव के गुरगवा मजरा में विसर्जन करते सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए. इसके बाद एक-एक करके वो डूबने लगे तो आस-पास के लोगों ने देखकर शोर मचाया.

5 Children Drown In River In Banda: उत्तर प्रदेश (UP) के बांदा जिले के पैलानी (Pailani) क्षेत्र में पांच बच्चे नदी में डूब गए, जिसमें चार की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की. बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा (Laxmi Niwas Mishra) ने बताया कि थाना पैलानी अंतर्गत ग्राम गुरगवा मजरा सिंधन पुरवा में बुधवार सुबह लगभग 9 बजे सूचना मिली कि 5 बच्चे नदी में डूब गए हैं. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को निकला. उनको नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उनको मृत बता दिया गया. एक बच्चा अभी भी मिसिंग है. जिसकी तलाश की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना बांदा के पैलानी थाना अंतर्गत सिंधनकला गांव के गुरगवा मजरा का है. बताया जा रहा है विसर्जन करते सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए. इसके बाद एक-एक करके वो डूबने लगे. आसपास खड़े लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई. डूबने वाले एक बच्चे के परिजन ने बताया, हमारी बच्ची कजलिया के लिए गई हुई थी. लेकिन, उस समय उसके साथ कोई बड़ा आदमी नहीं था. उनको जानकारी मिली की बच्चे डूब गए हैं. हम लोग मौके पर गए और पुलिस को सूचना दी.

सीएम योगी ने बच्चों की मौत पर जताया दुख

ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar School Case: मुजफ्फरनगर के पीड़ित छात्र का इस स्कूल में हुआ एडमिशन, जमीअत उलेमा-ए-हिन्द ने उठाया पूरा खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget