एक्सप्लोरर

फ्रिज से भारी मात्रा में मांस बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध राइफल और कारतूस के साथ पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली कि नूरपुर गांव में दो व्यक्तियों के घरों में रखे फ्रिज में प्रतिबंधित पशुओं का मांस रखा है। पुलिस टीम ने तत्काल छापामारी कर दोनों के घरों से मांस व अवैध राइफल, कारतूस बरामद की है।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दो व्यक्तियों के घर में रखे फ्रिज से भारी मात्रा में मांस बरामद किया है। आरोप है कि बरामद मांस प्रतिबंधित पशु का है। इस मामले में पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के सभी कोतवाली से पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात कर दिया है ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके।

पुलिस को मिली सूचना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जारचा पुलिस को सूचना मिली कि नूरपुर गांव में दो व्यक्तियों के घरों में रखे फ्रिज में प्रतिबंधित पशुओं का भारी मात्रा में मांस रखा है। पुलिस टीम ने तत्काल छापामारी कर दोनों के घरों से मांस व अवैध राइफल, कारतूस, फ्रीज व परात बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जेल जा चुका है एक आरोपी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए दोनों लोग रोजाना दो से तीन प्रतिबंधित पशुओं को काटकर मांस की सप्लाई दिल्ली करते थे। आरोप है कि हिरासत में लिया गया एक आरोपी दूसरे आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने जब्त किए गए मांस को सैंपल जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया है।

समय पर सचेत हो गई पुलिस  ज्ञात हो कि करीब चार वर्ष पहले बिसाहड़ा गांव में गोकशी की सूचना पर भीड़ ने इकलाख के घर पर हमला बोल दिया था। इकलाख की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसका बेटा समेत अन्य घायल हो गए थे। इस घटना से बिसाहड़ा देश भर में सुर्खियों में आ गया था। राजनीतिक दलों ने बिसाहड़ा पर जमकर राजनीति की थी। यह मामला आज भी न्यायालय में विचाराधीन है। नूरपुर गांव में मांस मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस सजग हो गई और शायद एक बड़ा कांड होने से बच गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: बारिश- आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर योगी सरकार गंभीर, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा
यूपी: बारिश- आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर योगी सरकार गंभीर, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा
अंबेडकरनगर में संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, सपा चीफ को बताया 'बेईमान'
अंबेडकरनगर में संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, सपा चीफ को बताया 'बेईमान'
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद 9 लोगों का रेस्क्यू
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद 9 लोगों का रेस्क्यू
यूपी के मंत्री के गार्ड पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, वाराणसी में केस दर्ज
यूपी के मंत्री के गार्ड पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, वाराणसी में केस दर्ज

वीडियोज

Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
ममता पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Property Tax News: व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही मिलेगा ट्रेड लाइसेंस, पेचीदा प्रक्रिया खत्म
व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही मिलेगा ट्रेड लाइसेंस, पेचीदा प्रक्रिया खत्म
Oldest MLA Bengal: इस पार्टी के टिकट पर जीता बंगाल का सबसे बुजुर्ग विधायक, जान लें उनकी उम्र
इस पार्टी के टिकट पर जीता बंगाल का सबसे बुजुर्ग विधायक, जान लें उनकी उम्र
Embed widget