एक्सप्लोरर

UP News: कोर्ट से लौट रहे पूर्व प्रधान समेत दो बाइक सवारों को कार ने कुचला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Balrampur News: मृतक पूर्व प्रधान कलीम खान के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके बेटे को कार से कुचलकर उसकी जान लेने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है.

Balrampur Accident: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ़्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. मोटरसाइकिल सवार अदालत में एक सुनवाई के बाद लौट रहे थे. परिजनों का आरोप है कि ये एक्सीडेंट नहीं बल्कि आपसी रंजिश के चलते उनकी हत्या कराई गई है. 

ये घटना बलरामपुर के जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिहरगंज ललिया मार्ग की है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लालिया थाना के घूमनाहवा सरकहवा गांव के पूर्व प्रधान कलीम खान (48 वर्ष) अपने एक रिश्तेदार मोहर्रम अली (55 वर्ष) के साथ जिला अदालत में एक मुकदमे के सिलसिले में आए थे. 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मंगलवार को देर शाम मोटरसाइकिल से अदालत से वापस गांव जाते समय कोडरी घाट पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद पूर्व प्रधान के पीछे मोटरसाइकिल से जा रहे लोगों ने एंबुलेन्स बुलाई और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान कलीम खान को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहर्रम अली की इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष कुलदीप त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मृतक पूर्व प्रधान कलीम खान के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके बेटे को कार से कुचलकर उसकी जान लेने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है. शिकायत में उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के कारण उनके बेटे कलीम खान एवं मोहर्रम अली की सुनियोजित तरीके से कुचल कर हत्या की गई है.

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. 

Azam Khan News: आजम खान, पत्नी और बेटे को सात साल की जेल, जानें- किन धाराओं के तहत मिली सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget