एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में कोरोना को देखते हुए बीएसपी ने कसी कमर, वर्चुअल रैली को लेकर बनाया प्लान

UP Election 2022: यूपी में कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के बाद बीएसपी ने वर्चुअल रैली को लेकर अपनी कमर कस ली है. पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने इसे लेकर जानकारी दी.

UP Election 2022: यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ते केस और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के बाद बीएसपी ने वर्चुअल रैली को लेकर अपनी कमर कस ली है. बीएसपी का कहना है कि अगर चुनाव आयोग की तरफ से रैलियों पर रोक जारी रही तो उनकी पार्टी वर्चुअल रैली के जरिए लोगों से पहुंचेगी. पार्टी अपनी डिजिटल तैयारियों को अंतिम रूप 15 जनवरी को चुनाव आयोग के आने वाले निर्देशों के बाद देगी. 

वर्चुअल रैली को लेकर बीएसपी का प्लान

बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बुधवार को पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर ली हैं. हम 15 जनवरी को कोविड महामारी के मद्देनजर चुनाव आयोग के आने वाले, अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं. अगर चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक जारी रखी तो हम डिजिटल प्रचार प्रसार करेंगे. इन दिनों भी हमारी पार्टी डिजिटल रूप से ही अपनी पार्टी का प्रचार कर रहा है. 

हर जिले में बैठकें कर रही है बीएसपी

सतीश चंद्र ने कहा कि 'पिछले कई महीनों से उनकी पार्टी ने अलग अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की हैं. प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पार्टी की बैठके आयोजित की गयी.  इसके साथ ही प्रदेश की 21 सुरक्षित सीटों पर भी बैठके की गई हैं.’’ उन्होंने कहा कि इन सभी बैठकों और सभाओं में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कम लोगों को बुलाया गया लेकिन फेसबुक लाइव के माध्यम से इन सभाओं और रैलियों को लाखों लोगों ने देखा. 

प्रचार में क्यों नहीं दिख रहीं मायावती

बीएसपी इन चुनावों में खास एक्टिव नहीं दिख रही हैं. बीजेपी एसपी की तरह पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कोई बड़ी रैली तक नहीं की हैं. मायावती ने पिछले साल नौ अक्टूबर को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर एक बड़ी सभा की थी, उसके बाद पार्टी कार्यालय पर उन्होंने ब्राह्मण सम्मेलन किया था. इन दो बड़े कार्यक्रमों के अलावा वो कई सभा करने नहीं निकली हैं, जिसे लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं.  

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी के बाद अब सपा को लग सकता है झटका, तीन बार के इस विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

Uttarakhand Election 2022: विधायकी का टिकट चाहते हैं तो जान लें ये खबर, यहां वोटिंग से पहले भी हो रही है एक वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget