एक्सप्लोरर

3 मिनट का वीडियो, शरीर पर लिखा सुसाइड नोट — बागपत में सामने आई दर्दनाक कहानी

Baghpat News:मनीषा ने मरने से पहले अपने बाएं हाथ और पैर पर मार्कर पेन से सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने बताया कि पति कुंदन ने उसे रोज पीटा, कमरे में बंद रखा, और भूखा-प्यासा रखा.

यूपी के बागपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ससुराल वालों से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात ये रही कि महिला ने सुसाइड नोट कागज के साथ अपने शरीर पर मार्कर से लिखा. यही नहीं उसने एक तीन मिनट का वीडियो भी बनाया है. जिसमें अपने पति और ससुराल वालों के नाम भी हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि मनीषा की शादी 26 नवंबर 2023 को गौतमबुद्धनगर के सिद्धीपुर गांव निवासी कुंदन के साथ हुई थी. उसके पिता तेजवीर सिंह जोकि दिल्ली नगर निगम में कर्मचारी हैं. शादी में अपनी हैसियत से अधिक 20 लाख रुपये खर्च किए और दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल दी. लेकिन ससुराल वालों की मांग थी कि मनीषा कार लाए. इस मांग को पूरा न करने पर मनीषा का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू हुआ. ससुराल में प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि मनीषा अपने मायके रठौड़ा लौट आई.

सुसाइड नोट और वीडियो में बयां किया दर्द

मनीषा ने मरने से पहले अपने बाएं हाथ और पैर पर मार्कर पेन से सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने बताया कि पति कुंदन ने उसे रोज पीटा, कमरे में बंद रखा, और भूखा-प्यासा रखा. उसने लिखा कि कुंदन ने मेरे जीने की वजह छीन ली. इसके अलावा, तीन पन्नों के कागजी सुसाइड नोट में उसने ससुराल वालों (पति कुंदन, ससुर किशन कुमार, सास राजेश देवी, और देवर दीपक व विशाल) पर गंभीर आरोप लगाए. मनीषा ने वीडियो में बताया कि ससुराल में उसे बिजली का करंट दिया गया और गर्भपात के लिए दवा दी गई, जिससे उसका बच्चा खत्म हो गया.

तलाक का दबाव और पंचायत

परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले कुंदन और उसके परिवार वाले तीन गाड़ियों में रठौड़ा पहुंचे और पंचायत के दौरान मनीषा के परिवार को तलाक देने और मारने की धमकी दी. तेजवीर ने बताया कि कुंदन तलाक के लिए तैयार था, लेकिन मनीषा ने शादी के सामान और खर्च वापस करने की शर्त रखी थी. तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही मनीषा ने 15 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया और 16 जुलाई की सुबह वह मृत पाई गई.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही छपरौली थाना पुलिस ने मनीषा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और सुसाइड नोट बरामद कर लिया. एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पति कुंदन और ससुराल वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget