एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बागपत में स्मृति ईरानी ने फिर साधा लाल टोपी पर निशाना, कहा ऐसा हुआ तो...

UP Election 2022: रविवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बागपत की छपरौली में एक जनसभा की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन पर जमकर हमला किया.

UP Election 2022: यूपी का सियासी पारा हर दिन के साथ चढ़ता ही जा रहा है. रविवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बागपत की छपरौली में एक जनसभा की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन पर जमकर हमला किया. स्मृति ईरानी ने एक बार फिर लाल टोपी पर हमला करते हुए लोगों से कहा कि अगर आपने आरएलडी के समर्थन में वोट डाला तो लाल टोपी वालों की सरकार बन जाएगी. 

स्मृति बोलीं, ऐसा हुआ तो..
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने छपरौली के दोघट कस्बे में जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि "सपा नेताओं से जब पूछा गया कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली क्यों चलवाई तो वो बोले और मारना होता तो और मारते." स्मृति ईरानी ने कहा कि वो केवल सहेंद्र सिंह के लिए नहीं बल्कि हर उन रामभक्तों के लिए वोट मांगने आई हैं, जिन्हें सपा की सरकार ने मौत के घाट उतारने का दुस्साहस किया. उन्होंने कहा कि अगर आरएलडी को  वोट पड़ा और समर्थन मिला तो लाल टोपी वालों की सरकार होगी. 

सपा-आरएलडी के गठबंधन पर हमला
स्मृति यहीं नहीं रुकी उन्होंने सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि उस वक्त खामोशी थी जब मुजफ्फरनगर में जब दंगे हुए, खामोश थी वो बेटी जब सपा सरकार में सिर झुकाकर घर की दहलीज लांघती थी. खामोश थी वाे मां, जो बेटी के आंगन छोड़ने के बाद डर में पूरा दिन बिताती थी. खामोश था वो पिता जो बेटियों के सरंक्षण में आवाज उठाता था और उसकी आवाज को दबा दिया जाता था. एक भाई ऐसा था जो अपनी बहन के तिरस्कार पर खामोश न रह सका. सपा के राज में ऐसे भाइयों की अर्थियों को उठते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने देखा था. 

जयंत चौधरी को भी लिया आड़े हाथों
जयंत चौधरी पर हमला करते हुए स्मृति ने कहा कि किसी ने विश्वास नहीं किया होगा कि एक दिन आरएलडी और सपा साथ चल पड़ेगें. जिन्होंने लोगों को प्रताड़ित किया, आरएलडी उनके खेमें में जाकर खड़ी हो जाएगी. इसके साथ ही स्मृति ने लोगों से अपील की कि वो भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे.

ये भी पढ़ें-

धर्म संसद में दिए गए बयानों से RSS ने बनाई दूरी, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अपमानजनक बयान नहीं करते हिंदू विचारधारा का प्रतिनिधित्व

यूपी चुनाव के लिए BJP ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन नेताओं को बनाया उम्मीदवार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget