एक्सप्लोरर

बागपत में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट, ग्रामीणों को मिल रहा पीला पानी

Baghpat News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'जल जीवन मिशन' का बागपत में बुरा हाल है. करोड़ों रुपये की लागत से शुरू की गई इस परियोजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'जल जीवन मिशन' को बागपत में जल निगम ने ऐसा पानी पिलाया कि करोड़ों रुपये की परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट ही चढ़ गई. 170 गांवों में पेयजल परियोजनाओं में से दो गांवों की पड़ताल में सामने आया है कि जौहड़ी गांव में 3.12 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार तो हो गई, लेकिन अभी तक एक भी बूंद लोगों को मयस्सर नहीं हो सकी है. 

बताया जा रहा है कि लोगों की शिकायत अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है. दूसरे गांव अंगदपुर में 2.81 करोड़ रुपये की परियोजना के अंतर्गत पेयजल टंकी का निर्माण तालाब किनारे ही कर दिया, जिससे दूषित पानी लोगों के घरों में जा रहा है. 

अंगदपुर में बनी टंकी कभी खराब रहती है तो कभी चालू हालत में रहती है. लोगों के घरों में पीला पानी पहुंच रहा है. दोनों गांवों में पेयजल परियोजना के विकास से लोग कतई संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. खास बात यह है कि जल निगम ने अपनी वेबसाइट पर परियोजना को चालू हालत में दर्शाया है.

अधूरे काम को कागज में बताया पूरा
जल निगम के अभिलेखों में बड़ौत ब्लाक के जौहड़ी गांव में पेयजल परियोजना का कार्य मार्च 2024 में पूरा हो गया है, लेकिन धरातल पर अभी भी 11 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा है. नलकूप और 175 किलोलीटर क्षमता वाली पेयजल टंकी बन गई है, जिससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. इस परियोजना पर 3.12 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं. 

दस हजार की आबादी वाले गांव में डेढ़ साल पहले पेयजल परियोजना का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है. एक बार पेयजल आपूर्ति की टेस्टिंग हुई थी, जिसमें जगह-जगह पाइपों से पानी की फव्वारे निकल पड़े. परियोजना के कार्य को गुजरात की मै. एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है. अधिकारी ग्रामीणों की समस्या को सुनने को तैयार नहीं है.  

गांव में आ रहा पीला पानी
अंगदपुर गांव में पेयजल परियोजना पर 2.81 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं. इस परियोजना का निर्माण मार्च 2024 में पूरा हो चुका है. ग्रामीणों की शिकायत है कि जल निगम ने पेयजल टंकी का निर्माण तालाब के किनारे करवा दिया है, जिससे घरों में पहुंचने वाले पानी में कुछ ही देर में पीलापन आ जाता है, जो पीने में बेकार लगता है. 

आधे गांव में पानी प्रेशर के साथ आगे नहीं बढ़ता है. यह सोलर ऊर्जा से संचालित है. आठ हजार आबादी वाले इस गांव में 6 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है. 200 किलोलीटर क्षमता वाली टंकी से कई बार पानी भी नीचे टपकने लगता है.

सरकार ने गांव में करोड़ों रुपये की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण तो करा दिया, लेकिन यह परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. पाइप लाइन डालने के लिए गांव के रास्ते खुदवा दिए गए, लेकिन घरों तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है. पाइप लाइन में लीकेज की बड़ी समस्या आ रही है. ग्रामीण लगातार परियोजना की जांच की मांग कर रहे हैं. 

जेई ने दिया जांच का आश्वासन
जल निगम के जूनियर इंजीनियर मोहम्मद हारून ने फोन पर बताया कि जौहड़ी गांव में शुरुआती दौर में टंकी को चलाने के कुछ दिक्कत आयी थी, अभी लीकेज कुछ समस्या बाकी है. जिसे सही किया जा रहा है, टंकी में पानी भरा हुआ है. जेई ने बताया कि पेयजल परियोजना का डीडीओ भी निरीक्षण कर चुके हैं. अंगदपुर गांव में पानी की जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: झांसी जेल के जेलर पर हिस्ट्रीशीटर के बेटों ने किया हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget