एक्सप्लोरर

Baghpat : बागपत में अवैध कॉलोनी के निर्माण पर चला बुलडोजर, डीएम ने दी कब्जा हटाने की चेतावनी

Baghpat News: बागपत अवैध कालोनी में बने कुछ निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. डीएम के आदेश पर ये कार्रवाई की गई. इसके साथ ही उन्होंने तमाम अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी भी दी.

Baghpat News: बागपत जनपद में शायद ही ऐसा कोई गांव, कस्बा और शहर होगा, जहां सरकारी भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा न कर रखा हो. खासकर शहरों में अवैध कालोनियों का जाल बिछा हुआ है. लेकिन अब प्रशासन ने अवैध कब्जे को छुड़ाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है. योगी सरकार के रुख को देखते हुए प्रशासन ने अवैध कालोनी में बने कुछ निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही डीएम ने चेतावनी दी कि जिन स्थानों पर भी अवैध कब्जे हैं उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाएगा.

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
 
बागपत, बड़ौत व खेकड़ा विकास प्राधिकरण के अफसर व कर्मचारियों की मिलीभगत से जनपद में अवैध कालोनियों का जाल बिछा हुआ है. प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के नाम पर कॉलोनाइजर को नोटिस देकर ही अपना काम खत्म कर देते थे. बिना नक्शा पास कराए और निर्धारित धनराशि जमा किए बिना अवैध कालोनियां होने से प्राधिकरण को लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही थी. लेकिन अब डीएम राजकमल यादव ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बागपत, बड़ौत व खेकड़ा में अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए और भूमि को कब्जामुक्त कराने का आदेश दिया. 
 
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
 
गुरुवार को प्राधिकरण के अधिकारी प्रशासन और पुलिस के साथ बागपत शहर के यमुना घाट पर पहुंचे और चिंहित अवैध कालोनी में बने निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया. इस क्षेत्र में जय सिंह और नजाकत अली नाम के शख्स अवैध कालोनी का निर्माण कर रहे थे. इस दौरान प्राधिकरण टीम ने कोलोनाइजर के कार्यालय, निर्माणाधीन भवन, रास्ते आदि बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किए. 

Agra News: आगरा में निजी अस्पताल, क्लीनिक आज रहेंगे बंद, जानें- क्या है वजह?

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि प्राधिकरण का कुछ क्षेत्र चिंहित हैं, लेकिन कुछ लोग बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे थे. सभी को चिंहित कर उन्हें नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है यदि समय रहते जवाब नहीं आया तो फिर आने वाले समय में फिर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget