एक्सप्लोरर

UP News: बागपत में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को कड़ाह में फेंका, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Baghpat News: आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से युवती को कड़ाह में फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए. फिर परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है.

UP News: बागपत जिले के बिनौली पुलिस थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक युवती को कथित तौर पर छेड़खानी का विरोध करने पर गुड़ बनाने वाले कड़ाह में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार बिनौली पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित गन्‍ना पेराई वाले कोल्हू के मालिक समेत उन तीन लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया, जिन पर अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर उसे गर्म कड़ाह में फेंक देने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक युवती का दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में इलाज चल रहा है. बिनौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएसओ) एमपी सिंह ने बताया कि धनौरा सिल्वर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू (गन्ने की पेराई कर गुड़ बनाने में इस्तेमाल) पर मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव की युवती काम करती थी.

पीड़िता के भाई ने बिनौली थाने पर शनिवार को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को वह कोल्हू पर कार्य कर रही थी, तभी कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की. भाई का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहते हुए उसे जान से मारने की नीयत से कड़ाह में फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए. परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है.

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों प्रमोद, राजू और संदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी समेत संबंधित धाराओं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Ram Mandir Inauguration: संजय राउत के बयानों पर रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का पलटवार, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget