एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll Result Winner: बागेश्वर में बीजेपी ने बचाई सीट, पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को दी करारी शिकस्त

Bageshwar Bypoll Result 2023: बीजेपी ने चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को टिकट दिया. दलबदलू को टिकट देना कांग्रेस के लिए भारी पड़ गया.

Bageshwar Bypoll Result Winner: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को करारी शिकस्त दी है. पार्वती दास ने कांग्रेस नेता को 2810 मतों के अंतर से हराया है. कुमाऊं मंडल की इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था. दो दशकों से इस विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करती आई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक चंदन राम दास का इस साल अप्रैल में बीमारी से निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया. उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच था.

दलबदलू को टिकट देना कांग्रेस के लिए भारी पड़ गया
बीजेपी ने चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया. कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था. भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे. हालांकि दलबदलू को टिकट देना कांग्रेस के लिए भारी पड़ गया.

बागेश्वर उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई. पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 754 वोटों से आगे चल रहे थे. जिसके बाद दूसरे राउंड में पार्वती देवी बसंत कुमार से आगे निकल गई. वहीं तीसरे राउंड में बीजेपी, कांग्रेस प्रत्याशी से एक वोट आगे थी. इसके बाद पार्वती दास ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे निर्णायक बढ़त बना ली और चुनाव जीत लिया. 2024 के चुनाव से पहले राज्य में सत्ताधारी बीजेपी के लिए यह बड़ी राहत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget