एक्सप्लोरर

UP News: पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव से आंखें हुईं गायब, डिप्टी सीएम ने CMO को किया सस्पेंड

Budaun News: इस मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी समेत स्टाफ के अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई है.

Badaun Woman Eyes Missing: बदायूं में महिला के शव से पोस्टमार्टम हाउस पर आंखें गायब होने के मामले में आखिरकार कार्रवाई हो गई. इस मामले में सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. इस पूरे मामले में डॉक्टरों की लापरवाही मिली और सीएमओ विभाग के मुखिया इसकी वजह हैं. सड़क से लेकर शासन तक हुए हंगामे के बाद तीसरे दिन यह कार्रवाई अमल में लाई गई है.

सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है. इसमें डिप्टी सीएम ने स्पष्ट लिखा है कि जनपद बदायूं में मृतक महिला के पोस्टमार्टम के दौरान उसकी आँखे निकाले जाने के आरोपों संबंधी अत्यंत दुःखद प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बदायूं को अपने दायित्वों व कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करने व प्रशासनिक नियंत्रण शिथिल होने के परिणाम स्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने व निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य से आरोपों की जांच कराए जाने के भी निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए गए हैं.

वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रथम बार पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों और कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराये जाने हेतु अपर निदेशक, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल बरेली को निर्देश दिये हैं. स्वास्थ्य विभाग में अपराध कारित करने वालों व ऐसे घृणित कृत्य करने वालों का कोई स्थान नहीं. उक्त प्रकरण में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी कर भेजा जेल

पुलिस ने फौरी तौर पर इस मामले में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया है. जबकि पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी समेत स्टाफ के अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई है. चूंकि मुकदमा पूरी पोस्टमार्टम टीम के खिलाफ लिखा गया है. ऐसे में अब यही अटकलें हैं कि आने वाले दिनों में बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी.

ये था पूरा मामला 

मुजरिया थाना क्षेत्र के रसूला गांव के जोगेंद्र के साथ पूजा की 9 महीने पहले शादी हुई थी. पूजा अलापुर के कुतरई गांव की रहने वाली थी, पिता का नाम गंगाचरन है. रविवार को पूजा की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई और शव कमरे में लटका मिला था. मायके वालों की तहरीर पर ससुरालवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्रथामिकी दर्ज हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया दो डॉक्टर्स के पैनल से कराई गई. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं शव की आंखें गायब मिलीं तो री-पोस्टमार्टम हुआ और इसके बाद पोस्टमार्टम टीम के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था.

UP Madarsa Board Exam: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा की तारीख की हुई घोषणा, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget