एक्सप्लोरर

गैंगरेप पीड़िता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा- अब्बा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना

पीड़िता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने कहा है कि मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। मेरे साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया, इसके बाद मैंने दातागंज कोतवाल के चक्कर काटे मगर उन्होंने मेरी एक न सुनी।

बदायूं, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में भले ही पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर रही हो लेकिन हकीकत ये है कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक ऐसा ही दिलदहला देने वाला मामला बदायूं का है जहां  गैंगरेप पीड़िता ने न्याय न मिलने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि तीन लोग उसे रोडवेज बस स्टैंड से पति की बीमारी की बात कह कर अपने साथ दिल्‍ली ले गए। यहां वो बारी-बारी एक हफ्ते तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। पीड़िता ने आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद अपने पिता को घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता दिल्ली आए और गैंगरेप की शिकार अपनी बेटी को लेकर घर आए।

तीन लोगों ने एक हफ्ते तक किया गैंगरेप

दरअसल, 15 मई को दातागंज कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता अपना अल्ट्रासाउंड कराने बदायूं शहर आई थी। जब वो बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी वहां उसे तीन लोग मिले। इसमें से समीर नाम का युवक उसे पहले से जानता था। उसने बताया कि उसके पति की तबीयत बहुत खराब है और देखने के बहाने वो उसे बदायूं से दिल्‍ली ले गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बेटी का उनके पास जब फोन आया तब उसने बताया कि मेरे साथ तीन लोगों ने एक हफ्ते तक गैंगरेप किया है। पीड़िता के पिता दिल्ली से अपनी बेटी को लेकर 26 मई को घर लौटे तभी से वो लगातार पुलिस के चक्कर काटते रहे, मगर किसी ने पीड़िता की एक न सुनी। इसके बाद बरेली एडीजी के आदेश पर 12 जून को दातागंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

गैंगरेप पीड़िता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा- अब्बा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना

पीड़िता ने लिखा सुसाइड नोट

पीड़िता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने कहा है कि मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। मेरे साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया, इसके बाद मैंने दातागंज कोतवाल के चक्कर काटे मगर उन्होंने मेरी एक न सुनी। मुझे न्याय केवल एसपी बदायूं ही दे सकते हैं और मुझे उनपर पूरा भरोसा है। समीर, जोएब और अरबाज को जब सजा मिलेगी तब मुझे सुकून मिलेगा।

गैंगरेप पीड़िता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा- अब्बा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना

वहीं, पीड़िता ने आगे लिखा कि दातागंज कोतवाल मेरे पिता को डांटकर भगा देते हैं। मेरी उन्होंने एफआईआर तक नही लिखी है। मैं रोज-रोज बयान देकर परेशान हो गई हूं।

गैंगरेप पीड़िता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा- अब्बा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना

सामने आई पुलिस की लापरवाही

12 जून को एडीजी बरेली ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश सीधे सीओ दातागंज को दिया था। मगर तब भी 4 दिन तक पुलिस सोती रही और जब घटना हो गई तब उन्होंने गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की। फिलहाल इस मामले में  एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने 48 घंटे देर से एफआईआर दर्ज करने पर दातागंज कोतवाल अमृतलाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएंगे CM योगी, 3500 होगा मासिक मानदेय
60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएंगे CM योगी, 3500 होगा मासिक मानदेय
बल्देव में BJP की लगातार 2 जीत, 48 हजार वोट लेकर BSP बनी चुनौती? 2027 का पूरा चुनावी गणित
बल्देव में BJP की लगातार 2 जीत, 48 हजार वोट लेकर BSP बनी चुनौती? 2027 का पूरा चुनावी गणित
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
मथुरा में किस जाति के कितने वोट? ब्राह्मण से लेकर जाट, ठाकुर और मुस्लिम मतदाताओं का पूरा हिसाब
मथुरा में किस जाति के कितने वोट? ब्राह्मण से लेकर जाट, ठाकुर और मुस्लिम मतदाताओं का पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget