एक्सप्लोरर

UP News: बदायूं के एआरटीओ ऑफिस में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड रूम की अहम फाइलें जलकर खाक

Badaun News: बदायूं के एआरटीओ कार्यालय में आग लगने से वहीं रखी कई महत्वपूर्ण फाइलों जलकर खाक हो गई. एआरटीओ कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर लगी आग के कारण रिकॉर्ड रूम की महत्वपूर्ण फाइलें जल गई.

UP News: बदायूं के एआरटीओ कार्यालय में आज सुबह-सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग एआरटीओ कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर लगी. एआरटीओ कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन का कार्यालय स्थित है. बताया जा रहा है की कार्यालय के इसी हिस्से में आग लगी थी. आग की सूचना गार्ड से अधिकारियों को मिली तब उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया. फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने तक आग रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन के कार्यालय में फैल चुकी थी, अनुमान है कि आग से रिकॉर्ड रूम की महत्वपूर्ण फाइलों को काफी नुकसान हुआ है.

आपको बता दें बदायूं का एआरटीओ कार्यालय अक्सर चर्चाओं में रहता है. यहां पर फैला हुआ भ्रष्टाचार सर्वविदित है, प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले ही यहां पर दलालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी. जिसमें काफी लोगों को जेल भी भेजा गया था और उनकी कार्यालय के सामने स्थित दुकानों को सील भी कर दिया गया था.

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

ऐसे में आज सुबह-सुबह एआरटीओ कार्यालय के प्रथम तल पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. इसकी सूचना जब एआरटीओ प्रशासन को दी गई तब अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन के कार्यालय में आग फैल चुकी थी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि आग की वजह से  एआरटीओ कार्यालय की दीवारें भी चटक गई और वहां पर रखा सामान और रिकॉर्ड बुरी तरह से ध्वस्त हो गया.

आग से हुआ काफी नुकसान

वहीं मौके पर पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार का कहना है कि आज सुबह जब वह चेकिंग पर थे तब गार्ड का फोन आया, उसने बताया कि ऊपर के फ्लोर से धुआं निकल रहा है. मैंने तुरंत ही फायर ऑफिसर को फोन कर जानकारी दी. तत्काल ही यहां दमकल विभाग की टीम पहुंची, इसके तुरंत बाद ही लाइट के कनेक्शन कटवा दिए गए. फायर ब्रिगेड के कारण आग नीचे के हिस्से में नहीं पहुंच पाई लेकिन ऊपर के हिस्से में काफी नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: देवरिया में अखिलेश यादव के समर्थकों का कटा चालान, धारा 144 उल्लंघन के आरोप में पुलिस का एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget