एक्सप्लोरर

Azamgarh News: गैंगस्टर मामले में आजमगढ़ का माफिया ध्रूव कुमार कुंटू दोषी करार, 31 मार्च को सुनाई जाएगी सजा

माफिया ध्रूव कुमार सिंह उर्फ कुंटू को समेत 9 को 12 साल पुराने मामले में गैंगस्टर कोर्ट ने दोषसिद्ध करार दिया है. सभी को गुरुवार को सजा सुनाई जानी है.

 Azamgarh Kuntu Singh: माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल पहली बार कुंटू सिंह पर किसी मामले में आरोप सिद्ध हुआ है. आज़मगढ़ में गैंगस्टर कोर्ट नं 5 के न्यायाधीश रामानंद ने गैंगस्टर के मामले में माफिया कुंटू सिंह समेत 11 के खिलाफ दोष सिद्ध किया है. गुरुवार को सभी को सजा सुनाई जाएगी.
 
12 वर्ष पूर्व के मामले में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू दोषी
बता दें कि करीब 12 वर्ष पहले जीयनपुर कोतवाली में  स्टेट बनाम ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत 11 लोगों को आरोपी बनाकर विशेष जज गैंगस्टर कोर्ट  रामानंद की अदालत में 25 जून 2011 को पुलिस ने चार्ज शीट दाखिल की थी.  11 आरोपियों में से दो आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह व उसके एक साथी गिरधारी उर्फ कन्हैया की मौत हो चुकी है अब कुल 9 आरोपी में बलिकरण यादव उर्फ साधु यादव, मुन्ना सिंह, राजेंदर यादव, शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश, मोहर सिंह, योगेश सिंह उर्फ सोनू सिंह, राम नारायण सिंह उर्फ रिंकू, शिवेश सिंह समेत गैंग का लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह शामिल हैं..मामले में 302, 307, 120 बी, सीएलए एक्ट, लोक संपत्ति अधिनियम समेत गैंगचार्ट में कुल 6 मुकदमें दर्ज है. तब से लगातार कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई हो रही थी. बुधवार को कोर्ट ने ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत 9 को दोषसिद्ध पाया. सभी दोषियों के खिलाफ अब कोर्ट सजा का फैसला सुनाएगी. 

कुंटु सिंह उत्तर प्रदेश के टॉप अपराधी गिरोह d11 का मुखिया है
कुंटू सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना हुआ है.  कुंटु सिंह उत्तर प्रदेश के टॉप अपराधी गिरोह d11 का मुखिया है.  यह गिरोह रंगदारी फिरौती हत्या जैसे संगीन मामलों में लिप्त रहता है.  इसी से इसे  मोटी कमाई होती है. पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह कि वर्ष 2013 में दिनदहाड़े हुई हत्या में कुंटू सिंह का नाम आया था और वही लखनऊ में चर्चित हत्याकांड जिसमें अजीत सिंह को गोलियों से भूनकर हत्या की गई उसमें भी कुंटू सिंह का ही नाम आया था. दरअसल अजीत सिंह ही सीपू सिंह हत्याकांड में गवाह था. अजीत सिंह हत्याकांड के बाद आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने कुंटू सिंह पर शिकंजा कसा.  जिलाधिकारी के निर्देश पर उसके मकान और स्कूल को ध्वस्त करा दिया था और जमीनों को कुर्क भी कर लिया था
इधर कुंटू  सिंह जेल से बैठकर ही अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करता था. जिसकी वजह से कुछ माह पूर्व इसे आजमगढ़ से कासगंज जेल में शिफ्ट किया गया और इस समय वह कासगंज जेल में बंद है. 
 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget