एक्सप्लोरर

कार के शीशे तोड़े, गाली-गलौज और मारने की धमकी, लेखपाल ने BJP नेता के खिलाफ दर्ज कराया केस

Azamgarh News: वरिष्ठ बीजेपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और उनके घर के सामने गड्ढा खोदे जाने को लेकर से जिले की राजनीति गर्म हो गई है. BJP नेताओं ने जिला प्रशासन से मिलकर शिकायत दर्ज कराई.

UP News: आजमगढ़ में तहसील सदर में लेखपाल एलवल के पद पर कार्यरत पंकज कुमार ने बीजेपी नेता पर उनकी कार के साइड मिरर तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में  पंकज कुमार ने नगर कोतवाली में धारा 324 (4), 352, 351 बीएनएस के अंतर्गत FIR दर्ज कराई है.

पंकज कुमार  ग्राम बासूपार बनकट, तहसील सगड़ी के निवासी हैं उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि दिनांक 9 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अपनी क्रेटा कार उपजिलाधिकारी (सदर) के आवास के बाहर खड़ी की थी. दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शहर के रैदोपुर निवासी बीजेपी नेता जनार्दन सिंह गौतम अपनी कार से उतरे और पंकज की कार के दोनों साइड मिरर तोड़कर चले गए.

पंकज ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर इस घटना की पुष्टि की. जब उन्होंने जनार्दन सिंह गौतम से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कथित तौर पर भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. पंकज कुमार ने इस मामले में नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने वाहन को नुकसान पहुंचाने और जानमाल की सुरक्षा को खतरे में डालने के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

इस शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किया गया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बीजेपी नेता जनार्दन सिंह गौतम के मकान में जाने का रास्ता भी ऑफिसर्स कॉलोनी से होकर गुजरता है. रास्ता ऑफिसर्स कॉलोनी से होकर गुजरता है, इसलिए राजस्व विभाग ने जनार्दन सिंह गौतम के गेट के सामने कई गड्ढे खोद दिए रास्ते में गड्ढा खोदे जाने के बाद जनार्दन सिंह गौतम के घर का मार्ग बंद हो गया.

BJP नेताओं ने लेखपाल के लगाए आरोपों  को खारिज किया

वरिष्ठ बीजेपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और उनके घर के सामने गड्ढा खोदे जाने को लेकर से जिले की राजनीति गर्म हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को जिला प्रशासन से मिलकर शिकायत दर्ज कराई. लेखपाल के लगाए गए आरोपों  को सिरे से खारिज किया. राजस्व विभाग से पंगा लेना भारतीय जनता पार्टी के नेता को इतना भारी पड़ा की उनके रैदोपुर स्थित आवास जो की ऑफिसर्स कॉलोनी के बगल में है. वहां पर सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं जिससे बीजेपी नेता को अपने आवास तक पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो गया था.

पुलिस बोली लेखपाल की शिकायत पर केस दर्ज

बीजेपी नेताओं द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता करने के बाद शुक्रवार शाम को गड्ढा पाटा गया, जिससे बीजेपी नेता को आवास तक जाने के लिए रास्ता मिला. इस मामले पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक भी एक लेखपाल ने आकर पुलिस में शिकायत की कि एक व्यक्ति द्वारा उसकी कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साक्षय और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथ्यात्मक कार्रवाई की जाएगी.

अखिलेश यादव को लेकर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की थी टिप्पणी, अब डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget