एक्सप्लोरर

प्रभारी डीएम ने आजमगढ़ के रैन बसेरों का किया रियलटी चेक, सामने आईं खामियां

UP News: आजमगढ़ के प्रभारी जिलाधिकारी ने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का रियलटी चेक किया. इस दौरान कई जगहों पर कमी पाई गई. प्रभारी जिला अधिकारी ने कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए.

Azamgarh News: आजमगढ़ में नगर पालिका प्रशासन, रोडवेज, राज्य परिवहन निगम, जिला महिला चिकित्सालय व मंडलीय जिला चिकित्सालय में रैन बसेरे की स्थिति को जानने को लेकर आजमगढ़ के प्रभारी जिलाधिकारी परीक्षित खटाना ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता के साथ निरीक्षण किया. सबसे पहले अधिकारियों की टीम नगर पालिका आजमगढ़ के द्वारा संचालित कलेक्ट्रेट के समीप रिक्शा स्टैंड स्थित रैन बसेरे पर पहुंची. अधिकारियों ने रैन बसेरे में व्यवस्था का जायजा लिया. रैन बसेरे में रुके लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली.

इस रैन बसेरे के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को रैन बसेरे का बड़ा बोर्ड लगवाने, पानी की व्यवस्था करने, साफ सफाई रखने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. प्रभारी जिलाधिकारी ने नगर पालिका के ईओ से यह भी कहा कि इस बात की व्यवस्था की जाए कि जो लोग रात में इधर-उधर भटकते मिले उनको इस रैन बसेरे पर पता बता कर भेजा जाए.

खुले आसमान में सो रहे लोगों भिजवाया रैन बसेरा
इसके उपरांत अधिकारियों की टीम रोडवेज परिसर पर पहुंची. अधिकारियों ने मुख्य भवन के भूतल पर अंदर कई यात्रियों को सोते हुए देखा वहीं कुछ मजदूर भी इधर-उधर सो रहे थे. अधिकारियों ने कुछ यात्रियों को जगा कर जमीन पर सोने की वजह पूछी तो बताया गया कि उनको कुछ नहीं बताया गया है कि कहां पर रेन बसेरा है. अधिकारियों ने परिवहन निगम परिसर में अन्य व्यवस्था का भी जायजा लिया. वही जमीन पर चादर बिछा कर सो रहे एक मजदूर को अधिकारियों ने नगर पालिका ईओ की गाड़ी से रिक्शा स्टैंड स्थित रैन बसेरे पर भिजवाया. जहां पर बिस्तर पर व्यवस्था की गई थी. वहीं उसको कंबल देने के निर्देश दिए. 

इसके बाद प्रभारी जिला अधिकारी अधिकारियों के साथ जिला महिला चिकित्सालय के रैन बसेरे पर पहुंचकर वहां का जायजा ली. रैन बसेरे में कर्मचारी बगल में कमरा बंद करके सो गया था. जिसको उठाकर व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देश दिया. यह भी निर्देश दिया कि यहां पर पूरी व्यवस्था ठीक की जानी चाहिए. इन व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाती रहे. इसके बाद अधिकारियों की टीम मंडलीय जिला चिकित्सालय पर भी पहुंची. जहां पर रैन बसेरे की स्थिति को लेकर सीएमओ तथा एसआईसी को कई दिशा निर्देश दिए गए.

प्रभारी जिलाधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि शासन के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए रात में रैन बसेरे की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरीक्षण किया गया है. ठंड में भी जरूरतमंदों को कंबल दिया गया है.

ये भी पढ़ेें: 'बांग्लादेश से युद्ध कर हिंदुओं को बचाए भारत,' BJP विधायक ने कर दी सरकार से बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget