एक्सप्लोरर

जर्जर यूपी: आजमगढ़ के जिला अस्पताल की छतों से टपकता है पानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

आजमगढ़ के जिला अस्पताल में वार्ड की छतें जर्जर स्थिति में हैं. यही नहीं, कई बार तो छतों से प्लास्टर गिर चुका है. अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन वह कागजी कार्यवाही के भरोसे है.

आजमगढ़: भले ही राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तमाम दावे करती है लेकिन आजमगढ़ में कुछ और ही तस्वीर नजर आती है. यहां के जिला अस्पताल में कई वार्ड जर्जर हैं और जो ठीक भी हैं, वहां पर आवारा पशु बेलगाम घूमते रहते हैं. यूपी में सरकारी भवनों के जर्जर होने के चलते कई सवाल खड़े हो चुके हैं और हाल ही में गाजियाबाद में जिस प्रकार से छत जानलेवा साबित हुई वह लापरवाही की ऐसी दास्तां बनी कि जिस को शब्दों में समेटना मुश्किल है.

वार्डों की जर्जर स्थिति बन सकती है जानलेवा

आजमगढ़ की जहां पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर यूं तो पहले भी कई बार प्रश्न उठ चुके हैं, लेकिन यहां के जिला चिकित्सालय जिसको मंडलीय अस्पताल का दर्जा प्राप्त है. वहां के वार्डों की जर्जर स्थिति कभी भी भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए जानलेवा बन सकती है. वार्ड की छत सीलन के चलते खराब हो चुकी हैं और आए दिन टपकते रहते हैं. उसी में बिजली की वायरिंग हुई है जिसके चलते हमेशा करंट का खतरा बना रहता है. भर्ती मरीज और उनके परिजन इस हालात को देखकर हमेशा सशंकित रहते हैं. एक-दो स्थानों पर तो पहले भी छत से प्लास्टर टूट कर गिर भी चुका है.

जर्जर यूपी: आजमगढ़ के जिला अस्पताल की छतों से टपकता है पानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

कागजी कार्यवाही में लग रहा है वक्त

वहीं, करंट का झटका भी लग चुका है. पहले भी कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. अब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने दावा किया है कि उन्होंने आर्थो सर्जिकल वार्ड जिसकी छत जर्जर हो चुकी है, उसको लेकर इंजीनियर व ठेकेदारों से बात की है और इसके लिए शासन को भी पत्र लिखा है. खास बात है कि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक भले ही यह छत को ठीक करवाने का दावा कर रहे हो लेकिन कागजी कोरम को पूरा करने में जितना समय लगता है तब तक मरीज व परिजन भगवान से ही प्रार्थना कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम के चेहरे पर मचा बवाल, हरीश रावत और विरोधी खेमे में बढ़ी रार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget