एक्सप्लोरर

आजमगढ़: दबंगों ने स्कूल ड्राइवर सहित 2 लोगों को जमकर पीटा, मारने के बाद थूक चटवाने का वीडियो वायरल

UP News: आजमगढ़ में दबंगों ने सुमेरपुर के मन्नान को मारने के बाद थूक चटवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दबंग गोवर्धन यादव के खिलाफ जांच के आदेश दिए.

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर के मन्नान को दबंग ने मारपीट कर लहूलुहान कर थूक चटवाया, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दबंग गोवर्धन यादव ने कहा कि मन्नान के पुत्र ने उससे पैसा लिया है. जबकि मन्नान इससे इंकार कर रहा है कि उसके पुत्र ने गोवर्धन यादव से पैसा नहीं लिए हैं.

इसके साथ ही गोवर्धन यादव ने विद्यालय के वाहन चालक को भी लाठी डंडे से मार घायल कर दिया. मामले में पुलिस ने इसके खिलाफ बुधवार को मारपीट की धारा सहित एससी-एसटी का मुकदमा भी दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़ितों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

गोवर्धन यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया
जीयनपुर कोतवाली के बेलसर निवासी विजय प्रताप ने जीयनपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुमेरपुर मसोना में स्थित एक निजी विद्यालय का वाहन चलाता है. मंगलवार को मैं विद्यालय के बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहा था. इस बीच सुखपुर मसोना निवासी गोवर्धन यादव मेरी गाड़ी को रोककर मां बहन की गाली देने लगा. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगा. उसने जान से मारने की धमकी भी दी.

इसी बीच जीयनपुर कोतवाली के सुमेरपुर गांव निवासी मन्नान ने भी तहरीर देकर उक्त युवक पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने और थूक चटाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों मामले में मारपीट सहित एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है. अब्दुल मन्नान नाई का काम करता है. 

मामले में एसपी ग्रामीण ने क्या बोला?
मन्नान का कहना है कि जो गोवर्धन उस को यह कहते हुए उसे दुकान से ले गए कि तुम्हारे बेटे का कुछ पैसा बाकी है. जबकि इस बारे में मन्नान का कहना है कि मेरे बेटे के पास किसी का कोई पैसा नहीं है. मन्नान इसके पहले एक दूसरे सैलून पर काम करता था, वहां से हटा दिया गया था. ऐसे में मन्नान दूसरे सैलून पर काम करने लगा था.

मन्नान का कहना है कि पुराने सैलून संचालक के कहने पर मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ ही थूक कर चटवाया गया है. इस मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि घटना की तारीख जीयनपुर थाने पर प्राप्त हुई है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने पर क्या है अखिलेश यादव का रुख? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget